मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने गुरुग्राम में की ई-थ्री व्हीलर स्कीम ‘प्रोजेक्ट परिवर्तन’ की शुरुआत

Summary :

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर आज गुरुग्राम दौरे पर है। इस दौरान उन्होंने ई-थ्री व्हीलर स्कीम ‘प्रोजेक्ट परिवर्तन’ की शुरुआत की।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर आज गुरुग्राम दौरे पर है। इस दौरान उन्होंने ई-थ्री व्हीलर स्कीम ‘प्रोजेक्ट परिवर्तन’ की शुरुआत की। उन्होंने कहा, ”गुरुग्राम से इस अभियान की शुरुआत की है। ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री को ई-वाहन पर ला रहे हैं ताकि प्रदूषण की समस्या समाप्त हो जाए। इस ज़ोन में केवल ई-रिक्शा चलेगी।”


इस परियोजना में सरकार की करीब 6 करोड रुपए की लागत लगी है। इसके तहत डीजल चालित थ्री व्हीलर के स्थान पर ई-थ्री व्हीलर चलाने की योजना है। यह गुरुग्राम नगर निगम, क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण गुरुग्राम एवं ट्रैफिक पुलिस का संयुक्त प्रयास है। इसके बाद मुख्यमंत्री ने सेक्टर-28 स्थित गैलेरिया मार्केट के नजदीक से झंडी दिखाकर इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर इको सिस्टम परियोजना की शुरुआत भी की।


जानकारी के लिए बता दें कि मुख्यमंत्री गुरुग्राम में 259 करोड़ की लागत से बनी 3 परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। परिवर्तन प्रोजेक्ट लॉन्च करने के बाद मुख्यमंत्री लोक निर्माण विश्रामगृह से दो परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। सेक्टर 81 से 99 तक के रिहायशी क्षेत्र में जल आपूर्ति योजना गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) द्वारा क्रियान्वित जल आपूर्ति योजना का शुभारंभ भी मुख्यमंत्री द्वारा किया जाएगा। इसके बाद गुरुग्राम से ही सोनीपत वेस्ट टू एनर्जी प्लांट का उद्घाटन आनलाइन माध्यम से करेंगे। इस परियोजना की लागत लगभग 176.87 करोड़ है।

Desk Team