नई दिल्ली : हरियाणा के मानेसर जमीन घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रवर्तन निदेशालय ने इस मामले में करोड़ों की संपत्ति कुर्क की है इसके अलावा आज इस मामले को लेकर पंचकूला की सीबीआई कोर्ट में होने वाली सुनवाई भी नहीं हो पाई। हरियाणा के मानेसर जमीन घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय ने बड़ी कार्रवाई करते हुए धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के अंतर्गत 18.5 एकड़ जमीन समेत कुल 66.57 करोड़ की संपत्ति अचैट की।
यह संपत्ति महामाया एक्सपोर्ट व अन्य की है, जिनका संबंध मानेसर लैंड स्कैम केस से है। यह जानकारी ईडी ने अपने आधिकारिक ट्वीटर अकाउंट से दी। इसके अलावा आज इस मामले को लेकर पंचकूला की सीबीआई कोर्ट में सुनवाई भी होनी थी लेकिन वकीलों की हड़ताल के कारण सुनवाई नहीं हो पाई। मामले की सुनवाई अब 6 अगस्त को होगी। बता दें कि हरियाणा सरकार की ओर से 27 अगस्त 2004 और 25 अगस्त 2005 में लैंड एक्वीजिशन के तहत मानेसर के नौरंगपुर और लखनौला गांव में 912 एकड़ जमीन को एक्वायर किया गया था।
मानेसर जमीन घोटाले मामले में पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा सहित 34 लोगों के खिलाफ फरवरी में चार्जशीट दाखिल की गई थी। गुरुग्राम के मानेसर में इन दो गांवों की जमीन एक्वायर करने के नाम पर प्राइवेट बिल्डरों को फायदा पहुंचाने का आरोप है। हुड्डा को आरोपी बनाने के अलावा इसमें 33 लोग अन्य भी हैं। बिल्डर और अफसर भी इसमें शामिल हैं। गुड़गांव के मानेसर लैंड स्कैम मामले में 15 सितंबर 2015 को एफआईआर दर्ज की गई थी जिसके बाद जांच में हुड्डा और पूर्व आईएएस अधिकारी तायल समेत 34 लोगों का नाम सामने आया था।


Download Android App
Download iOS App



