Gurugram Hit and Run Case : दिल्ली से सटे गुरुग्राम के पॉश इलाके गोल्फ कोर्स रोड पर महिला बाइकर सिया का पीछा करने, बदतमीजी करने और फिर उसकी स्पोर्ट्स बाइक को टक्कर मारकर भागने के आरोपी ड्राईवर कल्याण बैंसला को राजस्थान के राजगढ़ से गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दें आरोपी पर BNS की धरा 109 के तहत हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया है। यदि यह आरोप साबित होता है तो आरोपी को 10 साल की सजा तय हो सकती है।
क्या है मामला
बता दें, यह घटना यह घटना गुरुग्राम में घटी थी जब सिया रोड सड़क पर अपनी बाइक चला रही है इतने में तेजी से एक सफ़ेद रंग की कार आती है और टक्कर मार कर निकल जाती है।
सिया अपनी Aprilia RS 457 बाइक से अपने ग्रुप के साथ राइड पर निकली थीं। आरोप है कि कार में सवार शराब के नशे में धुत कुछ युवकों ने पहले तो उनका पीछा करते हुए फब्तियां कसीं और जब उन्होंने विरोध किया तो कार से उनकी बाइक को साइड से जोरदार टक्कर मार दी।
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हुआ, जिसमें देखा जा सकता है कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि सिया सड़क पर गिर पड़ीं और उनकी बाइक काफी दूर तक घिसटती चली गई। बता दें यह पूरी घटना बाइकर के कैमरे से कैद हो रही थी।
इंस्टाग्राम पर किया शेयर
सिया ने घटना की पूरी आपबीती और वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। सिया के मुताबिक, रविवार को राइड की शुरुआत से ही एक संदिग्ध कार उनका लगातार पीछा कर रही थी। कार सवारों ने अचानक गाड़ी को बाइक के पास लाकर अभद्र व्यवहार करना शुरू कर दिया। जब सिया ने उनसे दूरी बनाने को कहा, तो आरोपियों ने उन्हें जबरन बाइक रोकने की धमकी दी।
यह भी पढ़ें – गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर हिट एंड रन मामला: पीछा कर महिला बाइकर को मारी टक्कर, CCTV में कैद वारदात


Download Android App
Download iOS App




