पिनगवा : खंड के तेड गांव में एक महिला की दहेज की मांग पूरी ना करने पर हत्या करने का मामला सामने आया है। फिलहाल पुलिस ने मृतक महिला के परिजनों की शिकायत पर दहेज हत्या का मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। राजस्थान के जुरहेडा निवासी रफीक पुत्र रमजान ने पिनगवां पुलिस को दी शिकायत आरोप लगाया कि मेरे ताऊ की लडक़ी अनीसा पुत्री उस्मान की शादी करीब 9 साल पहले मुबीन पुत्र जमील और छोटी बहन रुकसीना की शादी अफज़़ल निवासी तेड के साथ हुई थी। आरोपी गौना के समय ही दहेज की मांग करते आ रहे हैं। दहेज में अल्टो कार की मांग पूरी ना करने पर उन्होने छोटी बहन रूकसीना को चार साल बाद छोड दिया था।
उन्होने शादी में अपनी हेसियत के मुताबिक दोनो लडकियों के बीच एक मोटर साईकल दी थी। उनका कहना है कि जब भी अनीसा घर आती थी तो मुझे और अपनी मां, चाचा हनीफ को सारी बात बताती थी क्योंकि अनीसा के पिता का देहांत शादी के दो साल बाद ही हो चुका था। मृतक लडकी के पिता उसमान के 8 लडकी है और सबसे छोटा एक लडका है। इस वजह से घर में कोई कमाने वाला नहीं था। उन्होने बताया कि दस दिन पहले भी दहेज को लेकर उसकी ससुराल वालों ने अनीसा के साथ झगड़ा किया था। जब उनको सूचना मिली तो हम अनीसा को समझा कर तेड गांव में छोड़ गए थे। बुधवार की रात्री किसी पड़ोसी का हमारे पास फोन आया कि तुम्हारी लडक़ी को मार दिया है । हमारी लडक़ी को मुबीन, ससुर जमील, सास मगरी, देवर अफजल ,देवरानी मुन्फिदा, ननद शहनाज ने मारा है।
पुन्हाना के डीएसपी अशोक कुमार ने बताया कि लडकी के परिजनों की शिकायत पर उसकी ससुराल पक्ष के सात लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। शव का पोस्टमार्डम कराकर परिजन को सौंप दिया है। पोस्टमार्डम की रिपोर्ट आने के बाद उचित कार्रवाई की जाऐगी।
(आस मोहम्मद)
अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये पंजाब केसरी की अन्य रिपोर्ट।


Download Android App
Download iOS App



