गुरुग्राम : सिविल लाइंस पार्क इन होटल में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं राज्यसभा सांसद श्री सुधांशु त्रिवेदी जी द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। वार्ता को संबोधित करते हुए श्री सुधांशु जी ने कहा कि हरियाणा विधानसभा चुनाव में विपक्ष अपनी सारी ताकत अपनी ही वर्चस्व को प्रमाणित करने में लगा रहा है। कोई विपक्षी दल अपने परिवार में उलझा हुआ है कोई विपक्षी दल अपना अध्यक्ष और संगठन तय नहीं कर पा रहा है।
हरियाणा के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय श्री मनोहर लाल जी के नेतृत्व में पिछले 5 वर्षों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने राजनीतिक विषयों के साथ-साथ बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जैसे सामाजिक विषय को भी अपना संकल्प बनाकर प्रमाणिकता साबित की है उन्होंने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत ऊर्जा के क्षेत्र में विश्व स्तरीय श्रेणी में अपनी प्रमुख जि मेवारी निभा रहा है सौर ऊर्जा के विषय पर पत्रकारों को बताते हुए कहा कि विशेष रुप से सौर ऊर्जा के क्षेत्र में पिछले 5 सालों में भारतवर्ष में विश्व स्तर पर अपनी अग्रणी भूमिका निभाई है।
उन्होंने कहां की भारतीय जनता पार्टी अंतोदय विकास और राष्ट्रवाद के संकल्प के साथ प्रदेश और देश में सुशासन स्थापित करने में सफल रही है। हरियाणा विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी अपने लोकसभा चुनाव के रिकॉर्ड को और अधिक मतों से विजय दर्ज करेगी।


Download Android App
Download iOS App



