Soft और Glowing Skin का राज, चेहरे के बाल हटाने के साथ-साथ रंगत भी निखारेंगे ये 3 Special Face Pack

How to Remove Facial Hair at Home

How to Remove Facial Hair at Home: गर्मियों का मौसम आते ही हमारी बॉडी के साथ-साथ स्किन को भी कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है, क्योंकि इस मौसम में बहुत ज्यादा धूप, पसीने और गर्मी के कारण चेहरा डल होने के साथ-साथ टैन भी हो जाता है। इसलिए आप अपनी स्किन पर तरह-तरह के प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन बहुत सी लड़कियों के फेस पर काफी ज्यादा छोटे-छोटे बाल होते हैं, जिसकी वजह से उनका फेस ग्लोइंग और खूबसूरत नहीं लगता है, वो लोग इसे हटाने के लिए पार्लर का सहारा लेती हैं।

लेकिन बार-बार वैक्स करवाने से स्किन ढीली होने लगती है और जल्दी ही झुर्रियां आने लगती हैं। इसलिए आज हम आपको Home Remedy for Facial Hair Removal के बारे में बताएंगे, जिसके इस्तेमाल से आप अपने चेहरे को क्लीन और चमकदार बना सकते हैं। आइए जानते हैं, वो फेस पैक कौन-कौन से हैं।

How to Remove Facial Hair at Home: फेशियल हेयर हटाने के लिए फेस पैक

1. नींबू और चीनी

Natural Hair Removal
Natural Hair Removal (Source: social media)

अगर आप भी अपने फेस से अनचाहे बाल हटाना चाहते हैं, तो आप चीनी और नींबू का इस्तेमाल कर सकते हैं। नींबू को स्किन के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। ये फेस पैक आपके चेहरे पर नेचुरल ब्लीच जैसा असर करता है। इस फेस पैक को हफ्ते में 2-3 बार अपने फेस पर लगाकर हटाने से फेशियल हेयर की ग्रोथ धीरे-धीरे कम होने लगती है। इसके इस्तेमाल से बालों का कलर भी हल्का होने लगता है। चीनी स्किन को एक्सफोलिएट करेगी जिससे हमारी स्किन सॉफ्ट और स्मूद हो जाती है।

कैसे बनाएं फेस पैक

  • इसे बनाने के लिए सबसे पहले दो चम्मच चीनी में थोड़ा सा नींबू का रस मिलाकर मिलाकर घोल लेना चाहिए।
  • अब इसे अपने हेयर वाले जगह पर लगाएं और 20-25 मिनट के लिए छोड़ दें।
  • जब ये थोड़ा सूख जाए तो इसे गीले टॉवल से वाइप करें।
  • सेसेंटिव स्किन वाले लोगों को नींबू का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

2. शहद और नींबू

How to Remove Facial Hair at Home
How to Remove Facial Hair at Home (Source: social media)

आप बालों को थोड़ा जल्दी हटाने और उसकी ग्रोथ कम करने के लिए शहद और नींबू के जूस को अपने फेस पर लगा सकते हैं। इन दोनों का परफेक्ट कॉम्बिनेशन हमारी स्किन के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। ये फेस पैक हेयर रूट्स को कमजोर करता हैं।

कैसे बनाएं फेस पैक

  • इसे बनाने के लिए एक चम्मच शहद और नींबू के रस को मिलाकर पतला पेस्ट बना लें।
  • अब इसे अपने फेस पर लगाएं और 20 मिनट के बाद गुनगुने पानी में टॉवल डुबोकर उसे साफ़ कर लें।
  • अगर आप इस फेस पैक का इस्तेमाल हफ्ते में दो-तीन बार करते हैं तो अच्छा रिजल्ट मिलेगा।

3. ओट्स फेस पैक

How to Remove Facial Hair at Home
How to Remove Facial Hair at Home (Source: social media)

ओट्स का सेवन हम हेल्दी और फिट रहने के लिए करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसका इस्तेमाल स्किन को क्लीन और चमकदार बनाने में किया जाता है। गर्मियों में स्किन पर ओट्स फेस पैक लगाने से आपको अच्छे रिजल्ट मिलते हैं।

कैसे बनाएं फेस पैक

  • इस फेस पैक को बनाने के लिए केले को मैश करके उसमें ओट्स पाउडर मिलाएं और पेस्ट बना लें।
  • अब इसे अपने चेहरे पर लगाएं और10 मिनट के बाद गुनगुने पानी से साफ करें।
  • इसे आप सिर्फ हफ्ते में एक ही बार लगाएं।

Also Read: Diet और Exercise के बाद भी कम नहीं हो रहा Weight? तो आज ही बदलें अपनी ये 5 Habits, तेजी से दिखेगा असर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।