Akshaya Tritiya Gold Jewellery Designs 2026: भारत में अक्षय तृतीया का पर्व न सिर्फ धार्मिक रूप से महत्वपूर्ण माना जाता है, बल्कि ये दिन सोना खरीदने के लिए साल का सबसे अच्छा समय माना जाता है। साल 2026 में, सोने की कीमतों में काफी ज्यादा उछाल देखने को मिल रही है। उसके बाद भी लोग सोना-चांदी खरीदना कम नहीं कर रहे हैं। इस साल गहनों के डिजाइन्स में ‘परंपरा और आधुनिकता’ का एक सुंदर संगम देखने को मिल रहा है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसी ज्वेलरी डिजाइन के बारे में बताएंगे, जिसे आप अक्षय तृतीया पर खरीद सकते हैं। आइए जानते हैं, वो डिजाइन कौन-कौन सी हैं।
Akshaya Tritiya Gold Jewellery Designs 2026: 2026 के टॉप ज्वेलरी ट्रेंड्स
1. Modern Temple Jewellery

आजकल टेंपल ज्वेलरी, जिसमें देवी-देवताओं की आकृतियां बनी होती हैं, उसे लोग काफी ज्यादा पसंद करते हैं। 2026 में ये डिजाइन्स पहले की तरह भारी नहीं, बल्कि ‘मिनिमल’ और ‘एलिगेंट’ नजर आती हैं। बारीक नक्काशी वाले पेंडेंट और झुमके इस अक्षय तृतीया पर महिलाओं की पहली पसंद बने हुए हैं।
2. Floral and Nature-Based Designs

फूलों, पत्तियों और कलियों से प्रेरित गोल्ड डिजाइन्स इस सीजन में काफी ज्यादा ट्रेंड में चल रहे हैं। गोल्ड में बने ये नाजुक डिजाइन्स रोजाना पहनने के लिए बेहतरीन हैं। इसे आप किसी भी सूट या साड़ी के साथ वियर कर सकती हैं।
3. Rose Gold and Stone Studded Jewellery

पीले सोने के साथ रोज गोल्ड का ट्रेंड काफी ज्यादा बढ़ गया है। साथ ही, सोने के आभूषणों में पन्ना, माणिक और हीरों का जड़ाऊ काम काफी पसंद किया जा रहा है। अगर आप किसी एथिनिक ड्रेस के साथ इसको पहनती है तो ये आपके लुक को और भी ज्यादा खूबसूरत बनाता है
4. Lightweight Choker and Necklace

अगर आपको सिंपल ड्रेस के साथ कोई हल्की और सुंदर ज्वेलरी पहनना है, तो आप भारी हार की जगह पतले और स्टाइलिश चोकर ले सकती हैं। इसे आप साड़ी के साथ-साथ इंडो-वेस्टर्न ड्रेस पर भी पहन सकती हैं।
Jewellery To Buy on Akshaya Tritiya: अक्षय तृतीया पर खरीदे ये गहनें
1. Lightweight Gold Chains

2026 में लोग काफी सिंपल ज्वेलरी का ट्रेंड फॉलो कर रहे हैं क्योंकि सिंपल गहनें हर तरह की ड्रेस पर एकदम परफेक्ट लगते हैं। अगर आप इस अक्षय तृतीया पर भारी हार में खर्च नहीं करना चाहते हैं, तो एक सुंदर लाइटवेट गोल्ड चेन खरीद सकते हैं। इसे आप ऑफिस, कैजुअल आउटिंग या किसी भी छोटे फंक्शन में पहन सकते हैं। इसे एक छोटे से गोल्ड पेंडेंट के साथ पेयर करें, जो आपके लुक को एलिगेंट बनाएगा।
2. Contemporary Gold Bangles

हाथों में सोना पहनना बहुत शुभ माना जाता है। आप भारी कंगन की जगह स्लीक और डेली-वियर चूड़ियां खरीद सकती हैं। ये काफी ज्यादा ट्रेंड में हैं। 2026 में ज्यामितीय पैटर्न और बारीक नक्काशी वाली चूड़ियां बाजार में काफी देखने को मिल रही हैं। ये पहनने में हल्की होती हैं और इनके टूटने या मुड़ने का खतरा कम होता है ये साड़ी और वेस्टर्न ड्रेस दोनों पर खूब जचती हैं।
3. Gold Coins

अगर आप ज्वेलरी की शौकीन नहीं हैं। लेकिन आपको भविष्य के लिए बचत करना है, तो सोने का सिक्का खरीदना सबसे अच्छा ऑप्शन माना जाता है। सिक्के आमतौर पर 24 कैरेट में मिल जाते हैं, जो निवेश के लिए बेस्ट हैं। इसे आप अक्षय तृतीया के दिन खरीद सकते हैं, जो आपके घर में सुख-शांति लेकर आएंगे।



















