Remedies For Dark Spots on Feet: अगर आपके शरीर का भी कोई अंग है जहां बहुत ज्यादा दाग या धब्बे हो गए हैं, तो उसके लिए आप काफी टेंशन लेने लगते हैं कि वह आपकी खूबसूरती को तो नहीं बिगाड़ रहा है। वैसे आप चेहरे को लेकर तो काफी काॅन्शियंस रहती हैं, जिसके लिए बहुत सी क्रीम, सीरम जैसी चीजों का भी इस्तेमाल करती हैं। लेकिन पैरों पर पिग्मेंटेशन के बारे में कम ही लोग बात करते हैं। उन पर किसी का उतना ध्यान ही नहीं जाता है, लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू टिप्स बताएंगे, जिनकी मदद से आप अपने पैरों को भी बेदाग बना सकते हैं। आइए जानते हैं, किन चीजों के इस्तेमाल से इन समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है।
Remedies For Dark Spots on Feet: पैरों के दाग-धब्बे मिटाने के घरेलु उपाय
1. चीनी से बनाएं स्क्रब
- अगर आप भी पैरों के काले धब्बे को हटाना चाहते हैं, तो सबसे पहले चीनी और जैतून के तेल को अच्छे से मिलाएं।
- अब इसे अपने पैरों पर सर्कुलर मोशन में अच्छी तरह लगाएं। फिर कुछ देर बाद पैरों को पानी से धो लें।
- चीनी को हमेशा सेही ब्यूटी ट्रीटमेंट के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
- इसलिए आप भी इस मिक्सचर का इस्तेमाल अपने पैरों के धब्बे को हटाने के लिए कर सकते हैं।
2. एप्पल साइडर विनेगर
- एप्पल साइडर विनेगर के कई अद्भुत फायदे हैं। इसका ज्यादा फायदा मोटे लोगों को होता है। दरअसल इसे वेट लाॅस के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है।
- इसमें बेहतरीन ब्लीचिंग एजेंट हैं, जो स्किन को टैनिंग और हाइपरपिग्मेंटेशन जैसी समस्याओं से छुटकारा दिलाने में मदद करता है।
- इसका इस्तेमाल करने के लिए एप्पल साइडर विनेगर को लें और उसमें पानी मिलाएं।
- अब काॅटन की मदद से अपने पैर पर वहां वहां लगाएं जंहा धब्बे हैं। ऐसा हर दिन करने से कुछ ही दिन में इसका असर आपको दिखाई देगा।
3. नींबू का रस
- नींबू विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है।
- नींबू के पोषक तत्व और एंटीऑक्सीडेंट स्किन डैमेज और समय से पहले एजिंग को कम करने में मदद करता है।
- पैरों पर लगाने के लिए नींबू का रस ले कर उसे काॅटन की मदद से धब्बों पर लगाएं।
4. खीरा
- खीरा सेहत के लिए अच्छा अच्छा माना जाता है, साथ ही यह काले धब्बों को भी कम करने में मदद करता है।
- इसके लिए आप खीरा को छीलकर उसे ग्रैड कर लें, अब इसमें गुलाब जल मिलाएं।
- इस पेस्ट को धब्बों पर लगाएं फिर कुछ देर में इसे धोलें।
Disclaimer. इस लेख में बताई गई विधि, तरीके और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। यह सामान्य जानकारी पर आधारित है, Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।
Also Read: बदलते मौसम में Cough And Cold की समस्या से हैं परेशान? आजमाएं ये असरदार Home Remedies


















