गर्मी में बह जाता है आपका भी Makeup? इन 5 तरीकों से चेहरा दिखेगा Beautiful और Fresh

Summer Makeup Tips

Summer Makeup Tips: गर्मियों के मौसम में मेकअप बहुत जल्दी बहने लगता है। जैसे ही तापमान बढ़ता है, पसीने के कारण पूरा मेकअप बह जाता है और चेहरा चिपचिपा दिखने लगता है। ऐसे में हर कोई लॉन्ग-लास्टिंग मेकअप के उपाय ढूंढता है। आज हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताएंगे, जिससे आप गर्मियों में मेकअप को लंबे समय तक टिका सकेंगे। गर्मियों में मेकअप टिकाने के लिए सबसे पहले स्किन की सही देखभाल जरूरी है। मेकअप से पहले त्वचा को बर्फ से साफ करना फायदेमंद होता है। इससे स्किन का तापमान कम हो जाता है और मेकअप ज्यादा देर तक टिका रहता है। आइए जानते हैं, लंबे समय तक मेकअप को टिकाए रखने के लिए क्या करना चाहिए।

Summer Makeup Tips: मेकअप को बचाने के आसान उपाय

1. प्राइमर का सही इस्तेमाल करें

मेकअप से पहले ऑयल-फ्री प्राइमर लगाना जरूरी है। यह स्किन को स्मूद बनाता है और मेकअप को लंबे समय तक टिकाए रखता है। गर्मियों में वॉटरप्रूफ फाउंडेशन, काजल और मस्कारा का इस्तेमाल करें, ताकि पसीने से मेकअप खराब न हो। इस मौसम में हेवी मेकअप से बचें। बीबी क्रीम या पाउडर बेस्ड फाउंडेशन का चुनाव करें, जिससे चेहरा ज्यादा ऑयली न लगे।

2. सेटिंग स्प्रे का प्रयोग करें

मेकअप करने के बाद सेटिंग स्प्रे का इस्तेमाल जरूर करें। इससे मेकअप पूरे दिन फ्रेश बना रहेगा और पसीने से नहीं बहेगा। यदि चेहरे पर पसीना आ जाए तो टिशू या ब्लॉटिंग पेपर से हल्के हाथों से पसीना सोखें, इससे मेकअप खराब नहीं होगा।

3. नेचुरल लुक अपनाएं

गर्मी के मौसम में नेचुरल और हल्का मेकअप लुक ज्यादा बेहतर रहता है। दिन के समय ब्राइट कलर्स के बजाय न्यूड और पेस्टल शेड्स का इस्तेमाल करें। इसके अलावा, सनस्क्रीन जरूर लगाएं, ताकि त्वचा सूरज की हानिकारक किरणों से बची रहे। अगर आप भी चाहते हैं कि गर्मियों में आपका मेकअप पूरे दिन टिका रहे, तो इन आसान टिप्स को अपनाकर अपने लुक को फ्रेश और ग्लोइंग बनाए रखें।

4. पाउडर है जरूरी

आपके चेहरे के जिन-जिन हिस्सों में पसीना काफी आता है, उनपर पाउडर जरूर लगाएं। पाउडर चेहरे से अतिरिक्त तेल को सोखने का काम भी करता है। इसके इस्तेमाल से आपका चेहरा शाइन नहीं करेगा, और मेकअप लंबे समय तक टिका रहेगा।

5. वाटरप्रूफ मेकअप है जरूरी

इस बात का ध्यान रखें कि गर्मी के मौसम में जिस भी मेकअप प्रोडक्ट का इस्तेमाल करें, वो वॉटरप्रूफ हो। वॉटरप्रूफ मेकअप पसीने में बहता नहीं है। ऐसे में वॉटरप्रूफ मेकअप इस्तेमाल करने के बाद इसे सेटिंग स्प्रे से सेट जरूर करें। ताकि आपका लुक खूबसूरत दिखे।

Disclaimer. इस लेख में बताई गई विधि, तरीके और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। यह सामान्य जानकारी पर आधारित है, Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Also Read: गर्मियों में Oily Skin की चिपचिपाहट से हैं परेशान? इन 5 आसान Steps से पाएं Fresh और Glowing Face

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।