Summer Odour Removal Tips: गर्मियों का मौसम आ चुका है और ऐसे में लोग अक्सर कपड़ों से आने वाली पसीने की बदबू परेशान रहते हैं। यह एक कॉमन प्रॉब्लम है, जिससे लगभग हर कोई परेशान रहता है। गर्मी में जब कपड़ों से बदबू आने लगती है, तो इसकी वजह से सिर्फ हम नहीं, हमारे आसपास मौजूद लोग भी अनकम्फर्टेबल महसूस करने लगते हैं। अगर आप भी गर्मियों के इन दिनों में इस समस्या का सामना करते हैं, तो आज हम आपको कुछ आसान और कारगर तरीके बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप कपड़ों से आने वाली बदबू को आसानी से भी मिनटों में खत्म कर सकते हैं, तो चलिए इन असरदार ट्रिक्स के बारे में जानते है।
Summer Odour Removal Tips: कपड़े से बदबू हटाने के घरेलु उपाय
1. कपड़ों को तुरंत धोएं या हवा में सुखाएं

- आपको कभी भी पसीने वाले कपड़ों को लंबे समय तक के लिए नहीं छोड़ना चाहिए।
- अगर आप ऐसा करते हैं, तो कपड़ों में बैक्टीरिया काफी तेजी से बढ़ने लगते हैं, जिस वजह से कपड़ों में बदबू और ज्यादा बढ़ जाती है।
- जैसे ही आपके कपड़े पसीने से भीग जाएं, उन्हें बिना देर किए धो लें।
- अगर कपड़ों को धोना पॉसिबल नहीं है, तो उन्हें खुली हवा में सूखने के लिए छोड़ दें।
- जब आप कपड़े को धूप में सुखाते हैं, तो इसकी वजह से उसमें मौजूद मॉइस्चर खत्म होता है और साथ ही बैक्टीरिया भी कम हो जाते हैं।
2. विनेगर या बेकिंग सोडा का इस्तेमाल

- अगर कपड़ों से अजीब और तीखी सी बदबू आ रही है, तो इससे छुटकारा पाने के लिए आपको विनेगर और बेकिंग सोडा का इस्तेमाल करना चाहिए।
- कपड़े को धोने से पहले पानी में थोड़ा सा वाइट विनेगर मिक्स करके कपड़ों को 20 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें।
- ऐसा करने से कपड़े में बदबू पैदा करने वाले बैक्टीरिया खत्म हो जाते हैं और कपड़ा ज्यादा बेहतर और फ्रेश महसूस होने लगता है।
- अगर आप चाहें तो पानी में बेकिंग सोडा मिक्स करके उसमें भी कपड़े को भिगो सकते हैं।
- ऐसा करने से कपड़े साफ होते है और बदबू भी दूर होती है।
3. सही डिटर्जेंट और गर्म पानी का इस्तेमाल

- कपड़ों को धोते समय आपको हमेशा ही एक अच्छी क्वालिटी के डिटर्जेंट का इस्तेमाल करना चाहिए।
- इसके अलावा अगर कपड़े का फैब्रिक उतना स्ट्रॉन्ग है, तो आपको हल्के गुनगुने या फिर गर्म पानी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
- गर्म पानी के इस्तेमाल से गंदगी और बैक्टीरिया बेहतर तरीके से खत्म होते हैं।
- आपको इस बात का भी ध्यान रखना है कि पानी बहुत ज्यादा गर्म न हो, क्योंकि ज्यादा गर्म पानी कपड़ों को खराब भी कर सकता है।
Also Read: गर्मी में भी Shimla जैसा ठंडा रहेगा आपका घर, बस आजमाएं ये 4 आसान और असरदार Home Tricks























