Sunscreen लगाने के बाद Face हो जाता है चिपचिपा? आजमाएं ये 3 Easy Tricks और पाएं Matte Look

Sunscreen Tips

Sunscreen Tips: गर्मियां आते ही बालों से लेकर हमारी स्किन तक को कई सारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसलिए अपनी त्वचा का ख्याल रखने के लिए सनस्क्रीन लगाना बहुत जरूरी है। लेकिन कई बार इसे लगाने के बाद चेहरा बहुत ज्यादा चिपचिपा और ऑयली हो जाता है। इसलिए लोग इसे लगाना छोड़ देते हैं, अगर आपको भी सनस्क्रीन के भारीपन और पसीने से चिढ़ है, तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। कुछ छोटे-छोटे बदलाव करके आप अपनी स्किन को सूरज की किरणों से भी बचा सकते हैं और चेहरे को फ्रेश रख सकते हैं। यहां जानिए सनस्क्रीन लगाने का तरीका क्या है।

Sunscreen Tips: सनस्क्रीन लगाने का सही तरीका

1. कॉम्पैक्ट पाउडर का इस्तेमाल

सनस्क्रीन लगाने के 2-3 मिनट बाद जब वह स्किन में थोड़ा सेट हो जाए, तो उसके ऊपर हल्का सा कॉम्पैक्ट पाउडर या ट्रांसलूसेंट पाउडर लगाएं। यह सनस्क्रीन के एक्स्ट्रा ऑयल को सोखता है और आपको तुरंत एक फ्रेश और मैट लुक देता है। इससे पसीना भी कम आएगा।

2. सही मात्रा में लगाएं

अक्सर हम बहुत ज्यादा सनस्क्रीन एक साथ चेहरे पर लगा लेते हैं, जिससे वह स्किन में समा नहीं पाता है और चिपचिपा दिखने लगता है। इसे हमेशा दो उंगलियों से लगाएं और चेहरे पर छोटे-छोटे डॉट्स बनाकर धीरे-धीरे ब्लेंड करें। साथ ही, सनस्क्रीन लगाने से पहले भारी मॉइस्चराइजर की जगह हल्का जेल-बेस्ड सीरम का इस्तेमाल करें।

3. जेल-बेस्ड या मैट-फिनिश सनस्क्रीन

अगर आपका मौजूदा सनस्क्रीन बहुत ज्यादा क्रीमी या ऑयली है, तो उसे बदलकर जेल-बेस्ड या मैट-फिनिश सनस्क्रीन को लें। ये खास तौर पर उन लोगों के लिए बने होते हैं, जिन्हें पसीना ज्यादा आता है या जिनकी स्किन ऑयली होती है। इससे चेहरा चिपचिपा नहीं दिखता और मेकअप भी लंबे समय तक टिकता है।

4. स्किन को फ्रेश रखने के लिए 2 एक्स्ट्रा टिप्स

घर से बाहर निकलने से कम से कम 20-30 मिनट पहले सनस्क्रीन लगाएं, ताकि वह स्किन में अच्छी तरह सेट हो जाए। बाहर से आने के बाद रात को सोने से पहले चेहरे को डबल क्लींजिंग से साफ करें, ताकि सनस्क्रीन के पार्टिकल्स स्किन के ओपन पोर्स को बंद न करें।

Also Read: सिर्फ 5 मिनट का Morning Routine! बिना Gym जाए खुद को दिनभर के लिए ऐसे करें Supercharge

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।