लोकसभा में स्पीकर के खिलाफ प्रस्ताव पर जवाब दे सकते हैं अमित शाह, चर्चा के बाद वोटिंग

No-Confidence Motion Debate

No-Confidence Motion Debate : लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर बुधवार को चर्चा के बाद मतदान होगा। बता दें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी इस चर्चा में हिस्सा लेंगे। वे शाम करीब 4 बजे लोकसभा में अपना भाषण दे सकते हैं।सूत्रों के अनुसार, स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर सरकार की तरफ से अनुराग ठाकुर और तेजस्वी सूर्या पक्ष रखेंगे। आखिर में करीब 4 बजे गृह मंत्री अमित शाह बोलेंगे। चर्चा पूरी होने के बाद अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान होगा। सूत्रों ने यह भी बताया कि सरकार के पास प्रस्ताव के खिलाफ पर्याप्त बहुमत है।

No-Confidence Motion Debate

No-Confidence Motion Debate
No-Confidence Motion Debate (Source: Social Media)

सत्ता पक्ष की ओर से सदन में लोकसभा अध्यक्ष से खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव गिराए जाने के बाद ओम बिरला गुरुवार को सदन में आ सकते हैं। जिसके बाद वे अपना वक्तव्य भी देंगे, जो करीब पैंतालीस मिनट का होगा।

लोकसभा अध्यक्ष को हटाने के खिलाफ प्रस्ताव पर चर्चा के लिए 10 घंटे का समय निर्धारित है। हालांकि, मंगलवार को सदन में महज 47 मिनट चर्चा हो पाई। बहस के लिए तय सवा 6 घंटे लगातार हंगामे के कारण बर्बाद हो गए।

स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ कांग्रेस सांसद मोहम्मद जावेद ने औपचारिक रूप से यह प्रस्ताव पेश किया। इस प्रस्ताव पर 118 विपक्षी सांसदों के हस्ताक्षर हैं। विपक्ष का आरोप है कि स्पीकर ने सदन की कार्यवाही के दौरान ‘पक्षपातपूर्ण रवैया’ अपनाया है।

विपक्ष का कहना है कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को बोलने की अनुमति नहीं दी गई, जिसे लेकर असंतोष बढ़ा। वहीं, बुधवार सुबह 11 बजे लोकसभा की कार्यवाही हंगामे के साथ शुरू हुई। लगभग आधे घंटे प्रश्नकाल चला। कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के सदस्यों ने वेल में आकर नारेबाजी की। विपक्ष की ओर से प्रश्नकाल बाधित किए जाने पर पीठासीन दिलीप सैकिया ने सदन की कार्रवाई को दोपहर 12 बजे तक स्थगित किया।

यह भी पढ़ेंSpeaker ओम बिरला को हटाने के लिए LS में आज भी चर्चा, विपक्षी आरोप- दबाव में काम कर रहे स्पीकर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।