कांग्रेस नेता राहुल गांधी केरल में बाढ़ की स्थिति और राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लेने के लिए रविवार को दो दिनों के दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड जाएंगे। कांग्रेस कार्य समिति की बैठक के बाद गांधी ने संवाददाताओं से कहा, ”मैं कल दो दिनों के लिए वायनाड जा रहा हूँ ।”

इससे पहले केरल और अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड में बाढ़ की स्थिति को लेकर गांधी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की थी और उनसे सहायता मांगी थी। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान भी किया था कि वे बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आएं।


Download Android App
Download iOS App



