‘सिक्किम में मुझे जो अपनापन मिला, वह मेरी यादों का हिस्सा बनकर रहेगा’ पीएम मोदी ने सिक्किम राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी

नई दिल्ली, 16 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को सिक्किम के स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि सिक्किम में मुझे जो अपनापन मिला, वह मेरी यादों का हिस्सा बनकर रहेगा।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि मेरे बहनों और भाइयों को राज्य स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं। भारत के विकास में सिक्किम के योगदान को बहुत महत्व दिया जाता है। राज्य के लोगों के अच्छे स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना करता हूं। यह अवसर ऐसे समय पर आया है जब सिक्किम अपना 50वां राज्य स्थापना दिवस मना रहा है। कुछ दिन पहले, मुझे इन समारोहों के लिए सिक्किम के लोगों के बीच रहने का सौभाग्य मिला था। सिक्किम में मुझे जो अपनापन मिला, वह मेरी यादों का हिस्सा बनकर रहेगा। केंद्र सरकार आने वाले समय में भी सिक्किम के विकास की यात्रा में अपना सहयोग जारी रखेगी।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने एक्स पोस्ट पर लिखा कि सिक्किम राज्य स्थापना दिवस पर समस्त प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं। कंचनजंगा की प्राकृतिक छटा, जैव विविधता से परिपूर्ण वातावरण और पूर्ण जैविक खेती वाले राज्य के रूप में सिक्किम ने देश में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। स्वच्छता, पर्यटन और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के लिए प्रसिद्ध सिक्किम देश की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। प्रदेश के निरंतर विकास, समृद्धि और सभी नागरिकों के सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना करता हूं।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लिखा कि सिक्किम के स्थापना दिवस के पावन अवसर पर सभी सिक्किमवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं। अद्भुत प्राकृतिक सौंदर्य, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और आपसी भाईचारे का प्रतीक सिक्किम देश की प्रगति में अपना बहुमूल्य योगदान दे रहा है। मैं राज्य की निरंतर उन्नति, समृद्धि तथा सभी नागरिकों के सुखद भविष्य की कामना करती हूं।

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लिखा कि अनुपम प्राकृतिक सौंदर्य से सुशोभित, विभिन्न लोक-संस्कृति व परंपराओं से समृद्ध सिक्किम राज्य के स्थापना दिवस की सभी सिक्किम वासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं।

केंद्रीय मंत्री मनोहरलाल खट्टर ने लिखा कि अनुपम प्राकृतिक सौंदर्य एवं अनूठी लोक संस्कृति से परिपूर्ण, सिक्किम के स्थापना दिवस पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं। प्रदेश विकास व प्रगति के नए कीर्तिमान गढ़े, हर नागरिक के जीवन में खुशहाली, समृद्धि और आनंद हो, यही कामना है।

–आईएएनएस

डीकेएम/पीएम

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।