सरकार बदलने के बाद अभिषेक बनर्जी के खिलाफ बंगाल में दर्ज पहली FIR, चुनाव में भड़काऊ भाषण देने का आरोप

FIR on Abhishek Banerjee

FIR on Abhishek Banerjee : बंगाल में नई सरकार के गठन के बाद राजनीतिक हलचल रुक नहीं रही है. नई अपडेट है कि तृणमूल कांग्रेस के महासचिव और डायमंड हार्बर से सांसद अभिषेक बनर्जी के खिलाफ बिधाननगर उत्तर साइबर अपराध पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है.

जानकारी के अनुसार उन पर चुनाव से पहले भड़काऊ बयान देने, डीजे बजाने पर टिप्पणी करने और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ बयान जारी करने के आरोप हैं.

बता दें यह बंगाल के सामाजिक कार्यकर्ता राजीव सरकार द्वारा शिकायत की गई है. जिसके आधार पर पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है. बंगाल पुलिस द्वारा अभिषेक बनर्जी के खिलाफ दर्ज की गई यह संभवतः पहली एफआईआर है.

गैर जमानती समेत 3 धाराएं लगीं

FIR on Abhishek Banerjee
FIR on Abhishek Banerjee

बता दें, आरोपों के आधार पर इनमें BNS की 3 धाराएं डाली गई हैं जो – धारा BNS 192, BNS 196 (गैर-जमानती) और BNS 351/2 (गैर-जमानती). इसके अलावा, लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की दो धाराएं भी लगाई गई हैं.

दंगा भड़काने का आरोप

धारा 196: गैर-जमानती; विभिन्न समूहों के बीच सद्भाव भंग करके घृणा फैलाना
धारा 351/2: गैर-जमानती; मौत का भय पैदा करना और धमकियों के जरिए मानवीय गरिमा और सद्भाव को ठेस पहुंचाना
धारा 353(1)(c): जमानती; झूठे या भ्रामक बयान और अफवाहें फैलाना
हालांकि, इस संबंध में पार्टी की ओर से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी है. राज्य में सरकार बदलने के बाद TMC अपने सबसे कमजोर स्थिति में पहुंच गई है.

यह भी पढ़ें – RG Kar मामले में गिरी गाज: शुभेंदु सरकार ने 3 अधिकारियों को किया सस्पेंड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।