Asansol Violence: लाउडस्पीकर की आवाज कम कराने पहुंची पुलिस पर पथराव, चौकी में तोड़फोड़; अब कैसा है माहौल?

Asansol Violence

Asansol Violence: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव नतीजे आने के बाद भाजपा की सरकार बनी। शुभेंदु अधिकारी को मुख्यमंत्री बनाया गया। प्रदेश में नई सरकार बनते ही ताबड़तोड़ एक्शन लिए जा रहे हैं। इसी दौरान सीएम अधिकारी ने आदेश देते हुए कहा था कि मंदिर हो या मस्जिद कही भी तेज आवाज में लाउडस्पीकर नहीं बजेगा। ऐसे में आसनसोल से एक बड़ी खबर सामने आई है। सरकार के निर्देश पर लाउडस्पीकर की आवाज कम करने को कहा गया। लेकिन शुक्रवार की रात रेलपार इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। स्थानीय लोगों और पुलिस के बीच बहस हुई, देखते-देखते माहौल खराब हो गया और कुछ लोगों ने पुलिस पर पत्थर फेंकना शुरू कर दिया।

दंगाइयों ने की तोड़फोड़

Asansol Violence (credit-sm)

बताया जा रहा है कि पुलिस के मना करने के बावजूद भी यहां तेज आवाज में स्पीकर बजाया जा रहा था. इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवाज को कम करने के लिए कहा, लेकिन भीड़ ने पुलिस चौकी और बाहर खड़ी गाड़ियों को नुकसान पहुंचाया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए केंद्रीय बल मौके पर पहुंचे। हालांकि, इलाके में तनाव बढ़ने के कारण भारी पुलिस फोर्स तैनात है।

पुलिस की जवाबी कार्रवाई

Asansol Violence (credit-sm)

इस बीच, बिगड़ती स्थिति को देखते हुए पुलिस ने हालात पर काबू पा लिया है। पुलिस उपायुक्त वी.जी. सतीश पसुमार्थी ने बताया कि अब सब कुछ नियंत्रण में है। CCTV फुटेज के ज़रिए आरोपियों की पहचान की जाएगी और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।