Firing on Farooq Abdullah: जम्मू कश्मीर के पूर्व CM फारूक अबदुल्ला को मारने की साजिश विफल हो गई है। बता दें कि विवाह समारोह में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सुरक्षाबलों के साथ पहुंचे थे लेकिन हमलावर कमल सिंह ने पीछे से भरी हुई पिस्तौल उनके सिर पर तान दी तभी सुरक्षा में तैनात जवानों ने हमलावर का हाथ हटा दिया और हवा में फायर हो गया। अलर्ट जवानों ने फारूक अबदुल्ला की मौत को टाल दिया और आरोपी को गिरफ्तार कर दिया। पुलिस के अनुसार, सुरक्षा प्राप्त व्यक्ति की सुरक्षा में तैनात एनएसजी के सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इस प्रयास को विफल कर दिया।
हमलावर कमल सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई और कमल ने बताया कि वह पिछले 20 साल से पूर्व CM फारूक अबदुल्ला को मारने की साजिश रच रहा था लेकिन वह आखिरी मौके पर बच गया। पुलिस की पूछताछ में कमल ने बताया कि वह जम्मू के मंडी इलाके में रहता है जहां उसकी कुछ दुकानें भी है। दुकानों से मिलने वाले किराए पर वह अपना जीवन चलाता है साथ ही उसके पास लाइसेंसी हथियार है जिससे CM फारूक अबदुल्ला को मारने की कोशिश की गई थी।
Farooq Abdullah Attack: आरोपी जम्मू के पुरानी मंडी का निवासी

जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में रॉयल पार्क स्थित एक शादी समारोह में एक व्यक्ति ने भरी हुई पिस्तौल से उन पर गोली चलाने का प्रयास किया। सुरक्षा में तैनात एनएसजी के सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इस प्रयास को विफल कर दिया और कमल सिंह नाम के आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। बता दें कि आरोपी जम्मू के पुरानी मंडी का निवासी है। पुलिस ने बताया कि अपराध में इस्तेमाल किया गया हथियार भी आरोपी के पास से बरामद कर लिया गया है। अब आगे की जांच जारी है।
Firing on Farooq Abdullah: हमले को हत्या का प्रयास करार दिया

उमर अब्दुल्ला ने अपने पिता पर हुए हमले को हत्या का प्रयास करार दिया और सवाल उठाया कि राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री को जेड सुरक्षा कवर दिए जाने के बावजूद हमलावर उनके इतने करीब पहुंचने में कैसे कामयाब रहा। उमर अब्दुल्ला ने बताया कि एक व्यक्ति को पिस्तौल लिए गोली चलाने के लिए नज़दीक आने को कहा गया था। सुरक्षा दल ने ही गोली को रोककर हत्या के प्रयास को विफल कर दिया।
ALSO READ: जम्मू-कश्मीर के पूर्व CM फारूक अबदुल्ला पर फायरिंग, सिर पर तानी पिस्टल, जानें हमलावर का मकसद























