Easy Chaat Recipes at Home: पैकेट वाले Unhealthy Snacks को कहें अलविदा, घर पर मिनटों में बनाएं ये 3 Tasty Chaat Recipes

Summary :

जब भी आपका कुछ चटपटा और टेस्टी खाने का मन होता है, तो आप बाहर मिलने वाले पैकेट वाले फूड्स को खाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि लंबे समय से पैक फ़ूड काफी ज्यादा खराब हो जाता है और इसे खाने से आप बीमार हो सकते हैं, इसलिए आज हम आपको घर पर आसानी से बनाए जाने वाले चाट रेसिपी के बारे में बताएंगे, जिसे देखते ही आपके मुहं में पानी आ जाएगा आइए देखते हैं वह रेसिपी कौन-कौन सी हैं। शाम के नाश्ते के बेस्ट हैं ये चाट स्नैक्स 1. आलू चाट आलू चाट खाने में टेस्टी…

जब भी आपका कुछ चटपटा और टेस्टी खाने का मन होता है, तो आप बाहर मिलने वाले पैकेट वाले फूड्स को खाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि लंबे समय से पैक फ़ूड काफी ज्यादा खराब हो जाता है और इसे खाने से आप बीमार हो सकते हैं, इसलिए आज हम आपको घर पर आसानी से बनाए जाने वाले चाट रेसिपी के बारे में बताएंगे, जिसे देखते ही आपके मुहं में पानी आ जाएगा आइए देखते हैं वह रेसिपी कौन-कौन सी हैं।

शाम के नाश्ते के बेस्ट हैं ये चाट स्नैक्स

1. आलू चाट

quick Indian street food recipes
quick Indian street food recipes (Source: AI)

आलू चाट खाने में टेस्टी होने के साथ-साथ हेल्दी भीत होती है। इसे बनाने के लिए उबले हुए आलू, बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च, हरा धनिया, भुना जीरा पाउडर, काला नमक, नीबू का रस, हरी चटनी और मीठी इमली की चटनी लें। इसके बाद उबले हुए आलू को छोटे टुकड़ों में काट लें और थोड़ा सा तेल डालकर तवे या कढ़ाई में हल्का सुनहरा होने तक तलें। अब इसे एक बाउल में निकालें। फिर इसमें कटा हुआ प्याज, हरी मिर्च, काला नमक, भुना जीरा, हरी चटनी और इमली की चटनी मिलाएं। ऊपर से नीबू का रस और हरा धनिया डालकर सर्व करें।

2. चना चाट

homemade chaat ideas
homemade chaat ideas (Source: AI)

चना चाट सुबह के नाश्ते के लिए एकदम परफेक्ट मानी जाती है। इसे बनाने के लिए उबले हुए काले चने या काबुली चने, टमाटर, प्याज, ककड़ी, हरी मिर्च, चाट मसाला, नीबू का रस और हरा धनिया लें। फिर एक बड़े बर्तन में उबले हुए चने लें। इसके बाद इसमें बारीक कटा प्याज, टमाटर और ककड़ी मिलाएं। अब चाट मसाला, स्वादानुसार नमक और नीबू का रस डालकर अच्छे से मिलाएं। ऊपर से हरा धनिया डालकर परोसें। यह चाट स्वादिष्ट होने के साथ सेहत के लिए भी बहुत अच्छी है।

3. मकई (कॉर्न) चाट

simple chatpata snacks at home
simple chatpata snacks at home (Source: AI)

कॉर्न चाट एक ऐसी डिश है, जो लोगों को बेहद पसंद आती है और आप इसे घर पर आसानी से बना भी सकते हैं। इसे बनाने के लिए उबले हुए स्वीट कॉर्न, मक्खन, प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, चाट मसाला और नींबू लें। इसके बाद उबले हुए कॉर्न में थोड़ा सा मक्खन मिलाएं। इसमें बारीक कटा प्याज, टमाटर और हरी मिर्च डालें। स्वाद के अनुसार चाट मसाला, नमक और नीबू का रस मिलाकर मिक्स करें।

Also Read: Stuffed Dessert Recipes: रक्षाबंधन पर बनाएं ये 3 टेस्टी स्टफ्ड मिठाइयां, हर बाइट में मिलेगा दोगुना स्वाद, देखें रेसिपी

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।