Signs of a Toxic Girlfriend: अनजाने में कहीं आप भी तो नहीं बन रही हैं ‘टॉक्सिक गर्लफ्रेंड’? रिश्ते को बर्बाद कर देती हैं लड़कियों की ये 4 आदतें

Summary :

लड़के कई बार झगड़े से बचने के लिए अपनी भावनाओं को दबा देते हैं, जिससे रिश्ते में तनाव पैदा होता है। इस आर्टिकल में लड़कियों की चार ऐसी आदतें बताई गई हैं जो लड़कों को बिल्कुल पसंद नहीं आतीं और जो रिश्ते को टॉक्सिक बना सकती हैं।

Signs of a Toxic Girlfriend: रिश्ते दूर से दिखने में जितने प्यारे लगते हैं, अंदर से उतने ही नाजुक होते हैं। एक हेल्दी रिलेशनशिप में जरूरी है प्यार के साथ दो लोगों में सम्मान और भरोसा होना। लड़कियां अपनी बातें कह देती हैं, लेकिन कई बार लड़के अपनी मन की बातें खुलकर नहीं कह पाते। कुछ बातें उन्हें अंदर ही अंदर परेशान करती रहती हैं। वे झगड़े से बचने के लिए चुप हो जाते हैं। यही छोटी-छोटी बातें आगे चलकर रिश्ते में तनाव और दूरी पैदा कर देती हैं। जब ऐसा बार-बार होता है, तो लड़कों को घुटन महसूस होने लगती है। आइए, जानते हैं कि लड़कियों की वे कौन सी आदतें हैं जो लड़कों को बिल्कुल पसंद नहीं होती हैं।

लड़कों को बिल्कुल पसंद नहीं लड़कियों की ये 4 आदतें

Signs of a Toxic Girlfriend
Signs of a Toxic Girlfriend (Magnific)

1. छोटी-छोटी बातों पर ताने देना

कुछ लड़कियों को ताने मारने की आदत होती है। उन्हें लगता है कि वे सिर्फ अपना गुस्सा निकाल रही हैं, लेकिन यह बात लड़कों को बिल्कुल पसंद नहीं होती हैं। खासकर बात-बात पर टोकना या पुरानी गलतियों को बार-बार याद दिलाना रिश्ते को कमजोर कर देता है।

 

2. हर बात पर शक करना

कई बार बहुत ज्यादा पजेसिव होने के कारण लड़कियां शक करने लगती हैं। बार-बार पार्टनर का फोन देखना, दोस्तों के बारे में पूछना या लेट रिप्लाई करने पर सवाल करना लड़कों का दम घोंटने जैसा होता है। एक समय के बाद लड़के इस व्यवहार से पूरी तरह परेशान हो जाते हैं।

3. हर वक्त फोन में उलझे रहना

आजकल सोशल मीडिया हमारी जिंदगी का बड़ा हिस्सा बन चुका है। लेकिन, अगर आप अपने पार्टनर के साथ बैठे हैं और आपका पूरा ध्यान सिर्फ फोन में है, तो यह सामने वाले को बहुत बुरा लगता है। जब लड़कियां साथ बैठकर भी फोन में लगी रहती हैं, तो यह बात लड़कों को बहुत इरिटेट करती है।

4. दूसरों से बार-बार तुलना करना

Signs of a Toxic Girlfriend
Signs of a Toxic Girlfriend (Magnific)
हर इंसान का स्वभाव अलग होता है। ऐसे में अपने पार्टनर की तुलना किसी दूसरे लड़के से करना बहुत गलत है। जब लड़कियां अपने पति या बॉयफ्रेंड की तुलना दूसरों से करती हैं, तो इससे लड़कों को बहुत बुरा महसूस होता है और रिश्ते में कड़वाहट आ जाती है।

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।