पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी हत्याकांड की दोषी नलिनी ने पिछली रात जेल में आत्महत्या का प्रयास किया। जानकारी के मुताबिक नलिनी ने अपनी साड़ी से आत्महत्या करने की कोशिश की। नलिनी इस समय तमिलनाडु की वेल्लोर जेल में उम्र कैद की सजा काट रही है।
जानकारी के मुताबिक जेल में एक कैदी के साथ झगड़े के बाद नलिनी ने आत्महत्या की कोशिश की। नलिनी का जिससे झगड़ा हुआ था, वह भी उम्र कैद की सजा में बंद है। उस कैदी ने झगड़े की शिकायत जेलर से की जिसके बाद नलिनी ने आत्महत्या करने का प्रयास किया।
बता दें कि नलिनी पिछले 29 साल से जेल में बंद हैं। नलिनी के वकील ने बताया कि उसने पहले कभी ऐसी कोशिश नहीं की, इसलिए इसकी असली वजह जानने की कोशिश हो रही है। वकील ने आगे कहा कि नलिनी के पति जो राजीव केस में जेल में बंद है, उसने नलिनी को दूसरे जेल में शिफ्ट करने की मांग उठाई है।