राजस्थान में चार नयी तहसील, दो उपतहसीलों के गठन को मंजूरी

Summary :

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विधानसभा में वित्त एवं विनियोग विधेयक तथा बजट बहस पर चर्चा के दौरान इन तहसीलों और उपतहसीलों के गठन की घोषणा की थी।

जयपुर : राजस्थान सरकार ने चार नयी तहसील और दो नयी उपतहसील बनाने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विधानसभा में वित्त एवं विनियोग विधेयक तथा बजट बहस पर चर्चा के दौरान इन तहसीलों और उपतहसीलों के गठन की घोषणा की थी। 
सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि उन्होंने इस आशय के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। प्रस्ताव के अनुसार भरतपुर जिले में सीकरी, चूरू में सिद्धमुख, धौलपुर में मनिया तथा राजसमंद में देलवाड़ा उपतहसीलों को क्रमोन्नत कर तहसील बनाया जाएगा। इसी प्रकार भरतपुर जिले में हलैना और दौसा जिले में भण्डारेज को उपतहसील बनाया जाएगा। 

Desk Team