राजस्थान : BJP ने चार मंत्रियों सहित 11 बागियों को पार्टी से निकाला

Summary :

BJP प्रवक्ता के अनुसार वरिष्ठ नेताओं के समझाने बुझाने के बाद भी ये नेता चुनावी मैदान से नहीं हटे जिसके मद्देनजर यह कदम उठाया गया है।

भाजपा ने राजस्थान में अपने 11 बागी नेताओं को उसके आधिकारिक प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ने के लिए पार्टी से निकाल दिया है। पार्टी से निकाले गए नेताओं में चार मौजूदा मंत्री भी शामिल है। BJP ने मंत्री सुरेंद्र गोयल (जैतारण), हेम सिंह भडाना (थानागाजी), राजकुमार रिणवा (रतनगढ़) व धन सिंह रावत (बांसवाड़ा) को पार्टी से निकाला है।

टिकट नहीं मिलने पर यह सभी निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतरे हैं। इसके साथ ही पार्टी ने अपनी मौजूदा विधायक अनिता कटारा (सांगवाड़ा) व किशनाराम नाई (श्रीडूंगरगढ) तथा पूर्व विधायक राधेश्याम गंगानगर व लक्ष्मीनाराण को भी गुरुवार देर रात पार्टी से बाहर कर दिया।

bjp

BJP प्रवक्ता के अनुसार वरिष्ठ नेताओं के समझाने बुझाने के बाद भी ये नेता चुनावी मैदान से नहीं हटे जिसके मद्देनजर यह कदम उठाया गया है। प्रदेशाध्यक्ष मदन लाल सैनी के अनुसार पार्टी के आधिकारिक प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ने के कारण इन नेताओं की पार्टी की प्राथमिक सदस्यता छह साल के लिए समाप्त कर दी गई है। विधानसभा की 200 सीटों के लिए सात दिसंबर को मतदान होना है।

धर्म की राजनीति से लोकतंत्र पर हमला कर रहे हैं मोदी और शाह : गहलोत

Desk Team