भारतीय जनता पार्टी के विधायक मदन दिलावर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर कांग्रेस नेता की टिप्पणियों के खिलाफ यहां प्रदर्शन करते हुए धारा-144 का उल्लंघन करने के आरोप में एक मामला दर्ज किया गया है। कानून एवं व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए इस महीने की शुरुआत में यहां धारा-144 लागू की गई थी। दिलावर ने राजस्थान के कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी और महावीर नगर पुलिस थाने में धरना दिया था, जिसके बाद उन पर मामला दर्ज किया गया है।

बीजेपी नेता ने शिकायत में क्या लगाया आरोप
भाजपा विधायक ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि रंधावा ने सार्वजनिक रूप से दिए एक भाषण में मोदी को मारने की धमकी दी थी। सर्किल अधिकारी (सीओ) डीएसपी अमर सिंह ने कहा कि जिले में धारा-144 लागू किए जाने के बावजूद विधायक मदन दिलावर के साथ उनके समर्थक पुलिस थाने आए और हंगामा किया। उन्होंने बताया कि दिलावर के साथ उनके समर्थकों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।



Download Android App
Download iOS App



