राजस्थान चुनाव : नवजोत सिंह सिद्धू बोले- कांग्रेस ने देश को 4 गांधी दिए और BJP ने 3 मोदी

Summary :

राजस्थान की 200 विधानसभा सीटों पर सात दिसंबर को मतदान होगा है। इसी कड़ी में नवजोत सिंह सिद्धू कोटा में पार्टी के लिए प्रचार करने पहुंचे।

पंजाब सरकार में मंत्री और कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जोरदार हमला बोला है। राजस्थान के कोटा में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए सिद्धू ने कहा कि कांग्रेस ने इस देश को 4 गांधी दिए हैं। राजीव गांधी, इंदिरा गांधी, सोनिया गांधी और राहुल गांधी। वहीं, भाजपा ने हमें 3 मोदी दिए। नीरव मोदी, ललित मोदी और तीसरे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।

navjot singh sidhu

 

बता दें कि राजस्थान की 200 विधानसभा सीटों पर सात दिसंबर को मतदान होगा है। इसी कड़ी में नवजोत सिंह सिद्धू कोटा में पार्टी के लिए प्रचार करने पहुंचे। आपको बता दें कि इससे पहले अलवर में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए नवजोत सिंह सिद्धू ने एक विवादित बयान दिया।

पंजाब के तीन मंत्रियों ने की नवजोत सिंह सिद्धू से इस्तीफे की मांग

रैली में नवजोत सिद्धू ने राफेल विमान का मुद्दा उठाया और पूछा कि 500 करोड़ का प्लेन 1600 करोड़ में? 1100 करोड़ किसकी जेब में डाला, अंदर की बात किसके लिए थी? चौकीदार का कुत्ता भी चोर से मिल गया है।

Desk Team