उदयपुर : राजस्थान में बांसवाडा शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में कल देर रात दो समुदायों के बीच हुई आगजनी एवं पथराव की घटना में दो पुलिस कर्मियों सहित पांच व्यक्ति घायल हो गये। इस घटना के बाद प्रशासन ने धारा 144 लागू कर दी। अतिरिक्त पुलीस अधीक्षक गणपत महावर ने आज बताया कि शहर के खाटवाडा एवं गोरखइमली क्षेत्र में एक धार्मिक स्थल पर कब्जे को लेकर गत रात दो समुदायों के लोगों के बीच झगडा हो गया।
इस घटना में हुई आगजनी एवं पत्थर बाजी में दो मोटरसाइकिलों को भी आग के हवाले कर दिया। पथराव की घटना में दो पुलीस कर्मी एवं तीन अन्य व्यक्तियों के चोटें आयी है। घटना के बाद क्षेत्र में निषेधाज्ञा लगा दी गई है। क्षेत्र में अभी भी तनाव बना हुआ है, जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद एवं जिला पुलीस अधीक्षक कालूराम रावत सहित सभी आला अधिकारी मौके पर मौजूद है। क्षेत्र के सात थानों में भारी पुलीस बल तैनात कर रखा है।
– (वार्ता)


Download Android App
Download iOS App



