बहरोड़ : बीती गुरुवार रात कस्बे के मुख्य हाइवे चौराहे पर बने चौधरी काम्प्लेक्स में 5 दुकानों के ताले तोड़कर चोर लाखों का माल चोरी कर ले गये। प्राप्त जानकारी के अनुसार हाइवे पर मुख्य चौराहे पर बने चौधरी कॉम्लेक्स में बनी दुकानों के तोल तोड़कर चोर लाखों का माल व नकदी चोरी कर ले गये। सुबह दुकान मालिकों के आकर दुकान खोलने के समय आये तो दुकानों के ताले टूटे मिले, वहीं सामान बिखरा हुआ पड़ा था। इस पर पुलिस को सूचित किया गया मौके पर पंहुचे डीएसपी परमालसिंह गुर्जर कोतवाल रमेश सिनसिवार ने मौका मुआयना कर साक्ष्य जुटाये। डीएसपी परमालसिंह ने बताया कि कॉम्पलेक्स के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है।
– वीरेन्द्र यादव


Download Android App
Download iOS App



