जयपुर : राजधानी जयपुर के आमेर थाना क्षेत्र में आज एक प्रेमी युगल ने पेड़ से लटक कर आत्महत्या कर ली। आमेर थानाधिकारी ने बताया कि थाना क्षेत्र के सिंधवाना में एक खेत में आज सवेरे प्रेमी युगल को पेड़ पर लटकते देखकर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी जिस पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को पेड़ से उतारा।
उन्होंने बताया कि लड़के का नाम फूलचंद (22) तथा लड़की का नाम लक्ष्मी (20) है तथा दोनों इसी गांव के रहने वाले है। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला प्रेम प्रसंग से जुडा लगाता है। हालांकि पुलिस को दोनों के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिए है।
– वार्ता


Download Android App
Download iOS App



