राजस्थान में भरतपुर सम्भाग के चिकित्सालयों में वेंटीलेटर और पाइप लाइन के जरिए ऑक्सीजन की सप्लाई पूरी तरह से ठप होने से मरीजों को मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है।
सरकार ने लाखों रुपयों की लागत से अस्पतालों में वेंटीलेटर और ऑक्सीजन सप्लाई के लिए पाइपलाइन भी बिछा दी लेकिन ये सभी उपकरण अस्पतालों में बेकार हैं और मरीजों को बेहतर इलाज नहीं मिल रहा है।
सम्भाग के करौली से प्राप्त जानकारी के अनुसार संबंधित फर्म ने पाइपलाइन की जांच भी कर दी लेकिन पाइप लाइन में ऑक्सीजन प्रवाहित करने वाला प्लांट अभी तक नहीं बन पाया है।
पाइपलाइन द्वारा ऑक्सीजन प्रक्रिया दो वर्ष बाद भी चालू नहीं होने से ऑक्सीजन सिलेंडर को मरीज के पास या मरीज को सिलेंडर के पास लाना-ले जाना पड़ता है।
चिकित्सालयों में वेंटीलेटर बंद होने से हार्ट, अस्थमा और श्वास जैसी गंभीर बीमारियों से पीडि़तों को बेहतर उपचार नहीं मिल पाता और वे उपचार के लिए जयपुर या और कहीं जाने को मजबूर होते है।


Download Android App
Download iOS App



