राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) की दरों में उद्योग एवं कारोबार जगत को राहत देने वाले बदलाव कर देशवासियों को दीपावली का तोहफा दिया है।
वसुन्धरा राजे ने इस निर्णय पर आज कहा कि यह देश की अर्थव्यवस्था की प्रगति में तेजी लाने और इसे सु²ढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा।
उन्होंने कहा कि जीएसटी को लेकर राज्य के हितों से जुड़े कई विषय राज्य सरकार ने समय-समय पर केंद्र सरकार और जीएसटी काउंसिल तक पहुंचाए। इन पर प्रधानमंत्री, वित्त मंत्री तथा जीएसटी परिषद के उचित निर्णयों से प्रदेश के आमजन और कारोबार जगत को राहत मिली है।


Download Android App
Download iOS App



