राजस्थान में जारी सियासी घमासान अब एक ऑडियो टेप बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। इस बीच, भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने ऑडियो टेप विवाद में कांग्रेस पर पलटवार करते हुए शुक्रवार को यहां कहा कि कांग्रेस पार्टी के मुखिया और यह पूरी राज्य सरकार भाजपा की मानहानि करने के लिये इस तरीके के उपक्रम रचती है।
भाजपा मुख्यालय में संवाददाताओं से बातचीत में पूनिया ने कहा, आज गजेन्द्र सिंह शेखावत ने खुद कहा कि इस ऑडियो टेप की जांच दुनिया की कोई एजेंसी कर ले वह तैयार हैं। इसका मतलब साफ है कांग्रेस पार्टी के मुखिया और यह पूरी राज्य सरकार भाजपा की मानहानि करने के लिये इस तरीके के उपक्रम रचती है।
प्रतिपक्ष नेता गुलाब चंद कटारिया ने कहा कि मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के बीच विवाद जग जाहिर है और उसके कारण राजस्थान की जो हालत हुई है वह उसका दोष हमारे माथे पर लगाने का दुस्साहस कर रहे हैं। प्रतिपक्ष के उप नेता राजेन्द्र राठौड़ ने कहा कि गजेन्द्र सिंह जैसे नेता पर पर एक ऑडियो टेप के हवाले से दोष लगाना। इससे बड़ा दुर्भाग्य कोई हो नहीं सकता।


Download Android App
Download iOS App



