राजस्थान में जयपुर के चंद्रवाजी क्षेत्र में एक निजी बस के उच्च क्षमता के विद्युत के तार की चपेट में आने से बस में सवार तीन लोगों की मौत हो गयी जबकि अन्य 16 घायल हो गये।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि दिल्ली से एक निजी ट्रेवल्स की बस जयपुर की ओर आ रही थी कि पूर्वान्ह करीब 11:30 बजे नवाना- चंद्रवाजी के बीच उच्च क्षमता के विद्युत तार की चपेट में आ गयी। इससे बस में आ लग गयी। घटना के तुरंत बाद आस पास के लोग मौके पर पहुंचे और सवारियों को बाहर निकाला।
पुलिस ने बताया कि झुलसने से तीन लोगों की मौत हो गयी, 16 लोगों को निम्स में भर्ती कराया गया है। बस में कुल 19 लोग थे। विवरण की प्रतीक्षा है।


Download Android App
Download iOS App



