राजस्थान सरकार ने शनिवार देर रात राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आरएएस) के 155 अधिकारियों के तबादले की सूची जारी की।कार्मिक विभाग की ओर से जारी सूची के अनुसार असलम शेर खान को जयपुर का अतिरिक्त संभागी आयुक्त बनाया गया है।
उपखंड अधिकारी के पद पर तैनात
विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार आरएएस के 77 प्रशिक्षणाधीन अधिकारियों को सहायक कलेक्टर से हटाकर उपखंड अधिकारी के पद पर तैनात गया है।पाली की सहायक कलेक्टर (प्रशिक्षणाधीन) मनीषा चौधरी को सहायक कलेक्टर जयपुर (शहर), जयपुर की सहायक कलेक्टर (प्रशिक्षणाधीन) सृष्टि जैन को बारां की उपखंड अधिकारी एवं उप परियोजना अधिकारी के पद पर तैनात किया गया है।
विकास न्यास-अलवर का सचिव बना
वहीं, संजय कुमार माथुर को राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड-जयपुर का सचिव, नरेश बुनकर को उदयपुर का जिला रसद अधिकारी, अशोक कुमार योगी को नगर विकास न्यास-अलवर का सचिव बनाया गया है।विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार टिब्बी (हनुमानगढ) की उपखंड अधिकारी शिवा चौधरी को आगामी आदेश तक पदस्थापन आदेश की प्रतीक्षा सूची में रखा गया है।


Download Android App
Download iOS App



