राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने बढ़ती महंगाई को लेकर केंद्र की भाजपा नीत सरकार पर निशाना साधते हुए शुक्रवार को कहा कि केंद्र सरकार आर्थिक मोर्चे पर पूरी तरह विफल रही है। उन्होंने कहा कि, महंगाई के खिलाफ न केवल कांग्रेस बल्कि पूरे देश ने मोर्चा खोला है। अजमेर में संवाददाताओं से बातचीत में पायलट ने कांग्रेस पार्टी के ‘‘महंगाई मुक्त भारत’’ अभियान की ओर इशारा करते हुए कहा, महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने नहीं, पूरे देश ने मोर्चा खोला है।
केंद्र सरकार ने महंगाई को रोकने के लिए कोई कदम नहीं उठाया : पायलट
पायलट ने कहा कि केंद्र सरकार ने बढ़ती महंगाई को रोकने के लिए कोई कदम नहीं उठाया है और महंगाई से गरीबों, मध्यम वर्ग व किसानों की कमर टूट रही है। उन्होंने कहा कि, आर्थिक दृष्टि से केंद्र सरकार पूरी तरह विफल रही है जो बढ़ती महंगाई को रोकने का नाम तक नहीं लेती। राज्य में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के बारे में उन्होंने कहा, राजस्थान में एक बार कांग्रेस और एक बार भाजपा सरकार की परिपाटी को तोड़ने के लिए हम लोग संकल्पबद्ध हैं। आने वाले समय में हम लोग चुनाव जीतेंगे। उन्होंने कहा कि 30 सालों में ऐसा नहीं हो पाया, लेकिन इस बार मैं समझता हूं कि अगर हम सही कदम उठाएंगे तो राजस्थान में सरकार दोबारा कांग्रेस की बनेगी।
करौली हिंसा को लेकर भी बोले पायलट
करौली शहर में आगजनी और हिंसा को लेकर भाजपा द्वारा राज्य सरकार पर निशाना साधे जाने पर पायलट ने कहा कि जहां-कहीं भी हिंसा होती है, वहां निष्पक्ष जांच करके सख्त कार्रवाई होनी चाहिए । उन्होंने उम्मीद जताई कि, पुलिस अपना काम करेगी। पायलट ने यह भी कहा कि इस वारदात को अंजाम देने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो चाहे वे किसी भी पृष्ठभूमि के हों।

Download Android App
Download iOS App