Sukhbir Singh Jaunapuria : राजस्थान के टोंक जिले से भाजपा के पूर्व सांसद सुखवीर सिंह जौनपुरिया का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो इलाके में कंबल वितरण कार्यक्रम की जान पड़ती है जहां कई महिलाएं पहुंची हैं। इस वायरल क्लिप के आधार पर दावा किया जा रहा है पूर्व सांसद ने वहाँ मौजूद कुछ मुस्लिम महिलाओं से उनकी पहचान जानने के बाद कंबल वापस ले लिया।
Sukhbir Singh Jaunapuria : क्या है पूरा मामला

यह मामला निवाई क्षेत्र के करेड़ा बुजुर्ग गाँव का है जहां सीता राम परिसर मंदिर पर पूर्व सांसद गरीब लोगों को कंबल वितरण का कार्यक्रम चला रहे थे। इस मौके पर वहां कई महिलाएं मौजूद थीं। कार्यक्रम में अलग अलग समुदाय की महिलाएं आईं थीं, जो अपनी बारी का इंतजार कर रही थीं। देखा भी जा सकता है पूर्व सांसद खुद ही कंबल बांट रहे थे।
इस दौरान वे महिलाओं से उनका नाम पूछ रहे थे. इसी क्रम में उन्होंने नीचे बैठी एक महिला से उसका नाम पूछा. महिला ने अपना नाम सुकरान खान (कुछ रिपोर्ट में सकुरान खान) बताया. नाम सुनने के सुखबीर सिंह जौनापुरिया भड़क गए और उस महिला को अपमानित करते हुए कंबल छीनने के आदेश दिए.
Who Is Sukhbir Singh Jaunapuria : पहचान के बाद भेदभाव का आरोप

वीडियो में सुखवीर की आवाज सुनाई देती है जिसमें वह महिला से नाम पूछने बाद कहते हैं, “हट यहां से, कंबल यहीं छोड़ दे।” कहा जा रहा है कि पूर्व सांसद ने महिला को यह भी कहा कि, “जो मोदी को गाली देता है, उसे कंबल लेने का हक नहीं।”
इस घटना के बाद स्थानीय लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, वहां मौजूद कुछ लोगों ने इस व्यवहार पर आपत्ति भी जताई और सवाल उठाए.
हालांकि जौनापुरिया ने कथित तौर पर कार्यक्रम को अपना निजी आयोजन बताते हुए कहा कि यह कोई सरकारी योजना नहीं है. उन्होंने स्थानीय बीजेपी कार्यकर्ताओं से यह भी कहा कि अगर किसी को बैठाना है तो बैठा सकते हैं, लेकिन कंबल वितरण उनका व्यक्तिगत कार्यक्रम है.
कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार सकुरान, रजिया और जूबेदा को इस कार्यक्रम में कंबल नहीं दिए गए। उन्होंने इस मामले में बताया कि उन्हे अपमानित महसूस हुआ। उनका मानना है कि पहले बुलाना फिर पहचान के आधार पर कंबल वापस लेना ठीक नहीं है।
BJP MLA Balmukund Acharya : भाजपा विधायक मुकुंद आचार्य आए बचाव में

इस घटना के बाद भाजपा के विधायक बाल मुकुंद आहार्य सुखवीर जौनपुरिया के समर्थन में आ गया हैं। आचार्य ने कहा, “यह हिन्दू मुस्लिम विषय नहीं और इसे सांप्रदायिक रंग नहीं देना चाहिए। उन्होंने कहा संबंधित व्यक्ति बीजेपी का कार्यकर्ता है और पार्टी कार्यकर्ता प्रधानमंत्री के खिलाफ अपशब्द बर्दाश्त नहीं करेगा.
Sukhbir Singh Refusal to Give Blankets to Muslims : कौन है सुखवीर जौनपुरिया
टोंक जिले की राजनीति में मजबूत पकड़ रखने वाले सुखबीर सिंह जौनापुरिया भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं में शुमार रहे हैं. छात्र राजनीति से अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत करने वाले जौनापुरिया संगठनात्मक कौशल, मुखर नेतृत्व और जमीनी सक्रियता के लिए जाने जाते हैं. हालांकि, हाल के दिनों में वे कंबल वितरण के दौरान हुए एक विवाद को लेकर भी चर्चा में आए हैं, जिसने राजनीतिक और सामाजिक हलकों में बहस को जन्म दिया.
वे अपने छात्र जीवन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े रहे, फिर भारतीय जनता पार्टी से जुड़े और संगठन में विभिन्न जिम्मेदारियां संभालीं. बूथ स्तर से लेकर जिला और प्रदेश स्तर तक पार्टी संगठन को मजबूत करने में उन्होंने सक्रिय भूमिका निभाई.
पार्टी के प्रति निष्ठा और संगठनात्मक क्षमता के चलते उन्हें लगातार महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे गए. वे लंबे समय तक चुनावी रणनीति, जनसंपर्क और संगठन विस्तार में सक्रिय रहे. वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने उन्हें टोंक-सवाई माधोपुर संसदीय क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लहर और मजबूत संगठनात्मक ढांचे के दम पर उन्होंने जीत हासिल की और संसद पहुंचे. वे पूर्व होने के बाद भी सुर्खियों में छाए रहते हैं।
Rajasthan Latest News : राजनीति में सक्रिय
इन सब के बावजूद पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया के समर्थक उन्हें एक स्पष्टवादी और जमीनी नेता मानते हैं. समर्थकों का कहना है कि उन्होंने हमेशा क्षेत्र के विकास और जनसमस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दी. वर्तमान में सुखबीर सिंह जौनापुरिया क्षेत्रीय राजनीति में सक्रिय हैं।






















