राजस्थान की पूर्व मुखयमंत्री और भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे ने केंद्र सरकार के विपक्ष के नेताओं पर उनकी नीयत और नीति में खोट होने आरोप लगाया है, साथ ही उन्होंने कहा है कि कि ये सिर्फ राजनीतिक फायदे के लिए बड़ी-बड़ी बातें करते हैं
राजे ने संसद में मानसून सत्र के पहले दिन ही हंगामा करने पर आज अपनी प्रतिक्रिया में यह बात कही। उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता जो सिर्फ़ राजनीतिक फ़यदे के लिए बड़ी-बड़ी बातें करते है, उनकी नीयत और नीति में कितना खोट है, यह फिर से स्पष्ट हो गया।
उन्होंने कहा कि विपक्ष ने नए मंत्रिमंडल, जिसमें दलित, अन्य पिछड़ वर्ग (ओबीसी) और महिलाओं को बड़ जगह मिली है उसका सदन में परिचय तक नहीं होने दिया। यह सरकार का नहीं, देश का अपमान है।राजे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार पहले दिन से दलितों, वंचितों और महिलाओं को समर्पित रही है। मोदी के मंत्रिमंडल से लेकर उनकी हर नीति में ये बात प्रतिलक्षित होती है। मोदी जी के मंत्रिमंडल में दलित, ओबीसी वर्ग और महिलाओं को बड़ी संख्या में प्रतिनिधित्व दिया गया है।


Download Android App
Download iOS App



