राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने अलवर जिले के तिजारा थाना क्षेत्र में झिवाणा गांव के दलित युवक हरीश जाटव की हत्या के बाद उसके पिता द्वारा आत्महत्या करने को सरकार की लापरवाही बताते हुए तत्काल दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
श्रीमती राजे ने आज जारी बयान में कहा कि एक ओर तो सरकार मॉब लिंचिंग का कानून बना रही है दूसरी ओर हरीश जाटव की हत्या के मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। सरकार के इस दोहरे चरित्र के चलते ही अपने पुत्र की हत्या से आहत पिता रत्तिराम ने आत्महत्या कर ली। उन्होंने कहा कि इसके बाद भी सरकार की आंखें नहीं खुल रही हैं। सरकार पीड़ति परिवार को शीघ, न्याय दिलाये।


Download Android App
Download iOS App



