करेले की कड़वाहट से हैं परेशान? इस तरीके से बनाएं ‘Karela Bhujiya’, उंगलियां चाटते रह जाएंगे घरवाले

Summary :

Easy Karela Bhujiya Recipe: गर्मियों में बाजार में ज्यादातर हरी सब्जियां ही मिलती हैं। लेकिन हर घर में कोई न कोई ऐसा होता है, जिसे करेले की सब्जी बिल्कुल पसंद नहीं होती है। लेकिन इसका सेवन करने से सेहत को कई बेहतरीन फायदे मिलते हैं। करेले का स्वाद भले ही कड़वा होता है, मगर ये खून में ग्लूकोज के लेवल को कम करने में मदद करता है। इसी के साथ करेले में कैलोरी बहुत कम होती है और फाइबर ज्यादा होता है, जो पेट को देर तक भरा रखता है। करेले की कड़वाहट के कारण बहुत से लोग इसको नहीं…

Easy Karela Bhujiya Recipe: गर्मियों में बाजार में ज्यादातर हरी सब्जियां ही मिलती हैं। लेकिन हर घर में कोई न कोई ऐसा होता है, जिसे करेले की सब्जी बिल्कुल पसंद नहीं होती है। लेकिन इसका सेवन करने से सेहत को कई बेहतरीन फायदे मिलते हैं। करेले का स्वाद भले ही कड़वा होता है, मगर ये खून में ग्लूकोज के लेवल को कम करने में मदद करता है। इसी के साथ करेले में कैलोरी बहुत कम होती है और फाइबर ज्यादा होता है, जो पेट को देर तक भरा रखता है। करेले की कड़वाहट के कारण बहुत से लोग इसको नहीं खा पाते हैं। लेकिन इसकी सूखी सब्जी हर किसी को आसानी से पसंद आ जाती है। आज हम आपको करेले की भुजिया सब्जी बनाने की रेसिपी बताएंगे।

Easy Karela Bhujiya Recipe: करेला भुजिया बनाने की रेसिपी

Easy Karela Bhujiya Recipe
Easy Karela Bhujiya Recipe (Source: Social Media)

सामग्री

  • करेला – 100 ग्राम
  • तेल
  • हल्दी – 1/4 छोटी चम्मच,
  • लाल मिर्च – 1/4 छोटी चम्मच,
  • नमक – स्वादानुसार,
  • प्याज – 2 कटी हुई

Easy Karela Bhujiya Recipe in Hindi: करेला भुजिया बनाने की विधि

Easy Karela Bhujiya Recipe in Hindi
Easy Karela Bhujiya Recipe in Hindi (Source: Social Media)
  • करेला भुजिया बनाने के लिए एक पैन में तेल डालकर गर्म करें। जब तेल गर्म हो जाए फिर उसमें कटा हुआ करेला डालें।
  • इसके बाद करेले को थोड़ी देर तक अच्छी तरह भूनें ताकि ये हल्का सुनहरा हो जाए।
  • तब उसमें बारीक कटा हुआ प्याज डालकर उसको ब्राउन होने तक भूनें।
  • थोड़ी देर बाद उसमें थोड़ा हल्दी, लाल मिर्च और स्वादानुसार नमक डालकर चलाएं।
  • ताकि सभी मसाले अच्छी तरह मिल जाएं फिर इसे थोड़ी देर ढककर पकाएं।
  • जब सभी मसाले सब्ज़ी में अच्छे से मिल जाएं, तो गैस बंद करें।
  • अब आपका करेला भुजिया बनकर तैयार है, इसे आप रोटी, पराठे या दाल-चावल के साथ खा सकते हैं।

Also Read: सिर्फ 10 मिनट में तैयार करें बच्चों के पसंदीदा Cheese Corn Balls, बाजार जैसा स्वाद अब घर पर

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।