Holi की मस्ती में घोलें Thandai की मिठास! केसर, पिस्ता और गुलाब के साथ बनाएं Refreshing Drink, देखें Recipe

Summary :

Holi Thandai Recipe: होली के रंग और मस्ती में ठंडाई का स्वाद त्योहार को और भी खास बना देता है। अब कुछ ही दिनों में होली का त्योहार आने वाला है। आप घर पर ही आसानी से ठंडाई को तैयार कर सकते हैं। ठंडाई बनाने के लिए जरूरत की सामग्री को पानी में भिगोना पड़ता है, जिससे काफी समय लग जाता है। अगर समय कम हो या जल्दी ठंडाई बनानी हो तो ये Thandai Recipe for Holi को आप ट्राई कर सकते हैं। ठंडाई रेसिपी के साथ आप मिनटों में ही तैयार ठंडाई का मजा ले सकते हैं। आइए जानते…

Holi Thandai Recipe: होली के रंग और मस्ती में ठंडाई का स्वाद त्योहार को और भी खास बना देता है। अब कुछ ही दिनों में होली का त्योहार आने वाला है। आप घर पर ही आसानी से ठंडाई को तैयार कर सकते हैं। ठंडाई बनाने के लिए जरूरत की सामग्री को पानी में भिगोना पड़ता है, जिससे काफी समय लग जाता है। अगर समय कम हो या जल्दी ठंडाई बनानी हो तो ये Thandai Recipe for Holi को आप ट्राई कर सकते हैं। ठंडाई रेसिपी के साथ आप मिनटों में ही तैयार ठंडाई का मजा ले सकते हैं। आइए जानते हैं, Holi Thandai Recipe तैयार करने का आसान तरीके के बारे में।

Holi Thandai Recipe: ठंडाई बनाने की रेसिपी

Holi Thandai Recipe
Holi Thandai Recipe (Source: social media)

सामग्री

  • पिस्ता- 3 बड़े चम्मच
  • बादाम- आधा कप
  • काजू- आधा कप
  • गुलाब की सूखी पंखुड़ियां- 2 बड़े चम्मच
  • सौंफ- 3 बड़े चम्मच
  • काली मिर्च- 2 बड़े चम्मच
  • खरबूजे के बीज- 2 बड़े चम्मच
  • खसखस- 2 बड़े चम्मच
  • चीनी- स्वादानुसार
  • केसर के धागे- 5-6
  • दूध- 3-4 कप
  • बर्फ के टुकड़े- जरूरत के अनुसार
  • इलायची- 3-4

Thandai Recipe for Holi in Hindi: ठंडाई बनाने की विधि

Thandai Recipe for Holi in Hindi
Thandai Recipe for Holi in Hindi (Source: social media)
  • ठंडाई बनाने के लिए सबसे पहले आप काजू, पिस्ता, खसखस ​​और खरबूजे के बीज को मिक्सी जार में डालकर बारीक पीस लें।
  • इसके बाद आप सौंफ, केसर, गुलाब की पंखुड़ियां, काली मिर्च और इलायची डालकर पीस लें।
  • इस पाउडर को आप एक बर्तन में निकाल लें।
Thandai Recipe for Holi
Thandai Recipe for Holi (Source: social media)
  • अब आप एक गिलास में ठंडा दूध को डालें और एक बड़ा चम्मच ठंडाई पाउडर को डाल दें। इसे अच्छे से मिक्स कर लें।
  • ऊपर से 2-3 बर्फ के टुकड़े डाल दें। सर्व करते टाइम ऊपर से कटे हुए पिस्ता, बादाम और केसर डालकर सजा लें। आपकी इंस्टेंट ठंडाई तैयार है।

Also Read: Holi के त्योहार को बनाएं और भी Special! सिर्फ 15-20 मिनट में तैयार करें Kesar Badam Milk, देखें Recipe

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।