सुबह के नाश्ते में ट्राई करें चटपटे Namkeen Jave! स्वाद और सेहत का परफेक्ट मेल, देखें Recipe

Namkeen Jave ki Recipe

Namkeen Jave ki Recipe: सुबह का नाश्ता सेहतमंद और स्वादिष्ट होना चाहिए, ताकि दिनभर एनर्जी बनी रहे, लेकिन हर रोज वही पराठे, ब्रेड-बटर या पोहा खाकर बोर हो गए हैं, तो क्यों न इस बार कुछ नया ट्राई करें! अगर आप भी टेस्ट और हेल्थ का परफेक्ट कॉम्बिनेशन चाहते हैं, तो नमकीन जवे आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हैं। ये खाने में हल्के, जल्दी बन जाने वाले और बेहद पौष्टिक होते हैं। कम तेल, ज्यादा फाइबर और ढेर सारे न्यूट्रिएंट्स से भरपूर होती है तो चलिए आज हम Namkeen Jave ki Recipe देखते हैं जो बच्चों से लेकर बड़ों तक, सबको पसंद आएगी।

Namkeen Jave ki Recipe: नमकीन जवे बनाने की रेसिपी

सामग्री

  • जवे (सेंवई या ब्रोकन वीट) – 1 कप
  • घी या तेल – 1 टेबलस्पून
  • प्याज – 1 मीडियम (बारीक कटा हुआ)
  • टमाटर – 1 छोटा (बारीक कटा हुआ)
  • हरी मिर्च – 1 (बारीक कटी हुई)
  • शिमला मिर्च – ¼ कप (बारीक कटी हुई) (ऑप्शनल)
  • गाजर – ¼ कप (कद्दूकस किया हुआ) (ऑप्शनल)
  • मटर – ¼ कप
  • राई (सरसों के बीज) – ½ टीस्पून
  • कढ़ी पत्ता – 5-6 पत्ते
  • हल्दी पाउडर – ½ टीस्पून
  • लाल मिर्च पाउडर – ½ टीस्पून
  • नमक – स्वादानुसार
  • पानी – 2 कप
  • नींबू – ½ (ऑप्शनल)
  • हरा धनिया – गार्निशिंग के लिए

नमकीन जवे बनाने की विधि

  • सबसे पहले कड़ाही में 1 टीस्पून घी या तेल गर्म करें।
  • उसमें 1 कप जवे डालकर हल्का ब्राउन होने तक भूनें। (इससे इनका स्वाद और टेक्सचर बेहतर होगा)
  • भूनने के बाद एक प्लेट में निकालकर रख दें।
  • अब उसी कड़ाही में 1 टीस्पून घी डालें।
  • राई (सरसों) डालें और चटकने दें, फिर करी पत्ते और हरी मिर्च डालें।
  • अब कटा हुआ प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें।
  • इसके बाद टमाटर, गाजर, मटर और शिमला मिर्च डालें और 2 मिनट तक पकाएं।
  • अब हल्दी, लाल मिर्च और नमक डालकर अच्छे से मिक्स करें।
  • भुने हुए जवे डालें और हल्का सा भूनें, ताकि मसालों का स्वाद इसमें अच्छी तरह मिल जाए।
  • अब 2 कप पानी डालें और मीडियम आंच पर 7-8 मिनट तक पकने दें।
  • बीच-बीच में चम्मच से चलाते रहें, ताकि जवे कड़ाही में चिपके नहीं।
  • जब पानी सूखने लगे और जवे पूरी तरह नरम हो जाएं, तो गैस बंद कर दें।
  • ऊपर से हरा धनिया और नींबू का रस डालें, ताकि स्वाद और बढ़ जाए।
  • गरमा-गरम नमकीन जवे परोसें और आनंद लें।

Also Read: उंगलियां चाटने पर मजबूर कर देगी यह Punjabi Style Masala Bhindi, यहां देखें आसान रेसिपी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।