घर पर 20-25 मिनट में बनाएं Restaurant Style Dal Makhani, मेहमानों को आएगी पसंद! यहां देखें Recipe

Restaurant Style Dal Makhani Recipe

Restaurant Style Dal Makhani Recipe: लंच हो या रात का डिनर दाल-रोटी हर घर में बनती है। लेकिन रेस्टोरेंट या ढाबे में मिलने वाली दाल का स्वाद काफी अलग होता है। रेस्टोरेंट स्टाइल दाल मखनी खाना लगभग सभी को पसंद होता है। कई लोग इसे घर में बनाने की कोशिश करते हैं, लेकिन शेफ या हलवाई के जैसा स्वाद नहीं आता है। अगर आपको भी दाल मखनी पसंद है और घर पर रेस्टोरेंट स्टाइल दाल मखनी बनाना चाहते हैं, तो यहां हम आपके इंग्रेडिएंट्स लिस्ट के साथ Home Made Dal Makhni Recipe दिखा रहे हैं। आइए जानते हैं, बिना किसी मेहनत के घर पर आसानी से दाल मखनी कैसे बनाते हैं।

Restaurant Style Dal Makhani Recipe: रेस्टोरेंट स्टाइल दाल मखनी बनाने की रेसिपी

Restaurant Style Dal Makhani Recipe
Restaurant Style Dal Makhani Recipe (Source: social media)

सामग्री

  • राजमा – 1/2 कप
  • चना दाल – 1/2 कप
  • उड़द दाल साबुत – 1 कप टमाटर बारीक कटे – 2 प्याज बारीक कटा -1
  • हरी मिर्च बारीक कटी-3
  • लाल मिर्च पाउडर – 1/2 टी स्पून
  • हल्दी – 1/2 टी स्पून
  • लौंग – 3
  • जीरा – 1/2 टी स्पून
  • मलाई – 4 टेबलस्पून
  • दूध – 1/2 कप
  • बटर – 3 टेबलस्पून
  • अदरक-लहसुन पेस्ट – 1 टेबलस्पून
  • हींग – 1 चुटकी
  • गरम मसाला – 1/4 टी स्पून
  • धनिया पाउडर – 1 टी स्पून
  • कश्मीरी लाल मिर्च – 1/2 टी स्पून
  • कसूरी मेथी – 1 टेबलस्पून
  • अमचूर – 1/2 टी स्पून
  • नमक – स्वादानुसार
  • तेल – 4 टेबलस्पून

Breakfast में कुछ चटपटा खाने का है मन! सिर्फ 20 मिनट में बनाएं Crispy Potato Cheese Ball, देखें Recipe

Dal Makhani Recipe in Hindi: रेस्टोरेंट स्टाइल दाल मखनी बनाने की विधि

Dal Makhani Recipe in Hindi
Dal Makhani Recipe in Hindi (Source: social media)
  • दाल मखनी बनाने के लिए सबसे पहले आपको कुछ तैयारियां करनी होंगी।
  • जैसे उड़द दाल, चना दाल और राजमा को साफ करने के बाद रातभर या फिर 5-6 घंटे के लिए पानी में भिगोकर रख दें।
  • इसके बाद इन सभी चीजों को अच्छी तरह से पानी से धो लें। फिर कुकर में दाल और राजमा डाल दें।
  • इसमें आवश्यकतानुसार या फिर करीब 4 कप पानी डाले दें।
  • ऊपर से आपको हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, नमक और दूध डालकर ढक्कन बंद करना है।
  • मीडियम गैस की आंच पर 5 सीटी आने दें। फिर गैस बंद कर दें। प्रेशर निकलने के बाद कुकर खोलें।
  • अब करछी से सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करें और कड़ाही में तेल गर्म करें। फिर उसमें लौंग, जीरा और हींग डालें।
Home Made Dal Makhni Recipe
Home Made Dal Makhni Recipe (Source: AI)
  • इसके बाद अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह भून लें।
  • इसके बाद आपको प्याज और हरी मिर्च डालनी है। फिर इन्हें भी फ्राई होने दें और टमाटर डालें। अब करीब 5 मिनट तक सभी चीजों को ढककर पकाएं।
  • इसके बाद दाल में कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर डालें। थोड़ी देर बाद गरम मसाला और अमचूर डालकर मिक्स करें।
  • अगर आपको ज्यादा गाढ़ी दाल पसंद नहीं है, तो आप उसमें थोड़ा पानी डाल सकते हैं।
  • करीब 5 मिनट तक दाल को उबलने दें। फिर गैस बंद कर दें।
  • अब ऊपर से बटर, मलाई, कसूरी मेथी और कटी हुई धनिया पत्ती डालकर सजाएं।

Also Read: सुबह के नाश्ते में सिर्फ 20 मिनट में बनाएं Restaurant Style Red Sauce Pasta, यहां देखें Easy Recipe

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।