तीखा और चटपटा खाना है पसंद? Lunch या Dinner में साइड डिश की तरह सर्व करें यह Rajasthani Style Dahi Mirchi

Summary :

Special Dahi Mirchi Recipe: गर्मियों में कई बार कुछ अलग और चटपटा खाने का मन करता है, लेकिन रोज समझ नहीं आता है कि आखिर ऐसा क्या बनाए, जो जल्दी बन जाए। हर दिन बहुत ज्यादा तला-भुना, तेल या मसालेदार खाना खाने का मन नहीं करता है। कई बार शाम को कुछ ऐसा बनाने का मन करता है, जो कुछ ही मिनटों में आसानी से बन जाए। कई बार कुछ बना रखा भी हो तो उसे दोबारा खाने का मन नहीं करता है। ऐसे में आज हम आपको दही वाली चटपटी मिर्ची बनाने की रेसिपी बताएंगे, जिसे आप घर पर…

Special Dahi Mirchi Recipe: गर्मियों में कई बार कुछ अलग और चटपटा खाने का मन करता है, लेकिन रोज समझ नहीं आता है कि आखिर ऐसा क्या बनाए, जो जल्दी बन जाए। हर दिन बहुत ज्यादा तला-भुना, तेल या मसालेदार खाना खाने का मन नहीं करता है। कई बार शाम को कुछ ऐसा बनाने का मन करता है, जो कुछ ही मिनटों में आसानी से बन जाए। कई बार कुछ बना रखा भी हो तो उसे दोबारा खाने का मन नहीं करता है। ऐसे में आज हम आपको दही वाली चटपटी मिर्ची बनाने की रेसिपी बताएंगे, जिसे आप घर पर आसानी से बना सकते हैं। आइए जानते हैं, इसे बनाने के लिए किन-किन चीज़ों की ज़रूरत होती है।

Special Dahi Mirchi Recipe: दही मिर्ची बनाने की रेसिपी

सामग्री

  • 200 ग्राम हरी मिर्च
  • 1 कप दही
  • 2 बड़े चम्मच तेल
  • एक चुटकी हींग
  • 1/2 छोटा चम्मच जीरा और राई
  • 1 बड़ा चम्मच सौंफ पाउडर
  • 1 बड़ा चम्मच धनिया पाउडर
  • 1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
  • स्वादानुसार नमक

दही मिर्ची बनाने का तरीका

  • इसे बनाने के लिए सबसे पहले हरी मिर्च काटें और उसे धोकर सुखाएं।
  • अब एक पैन में तेल गर्म करें। जब तेल अच्छी तरह गर्म हो जाए, तो जीरा, राई और हींग से तड़का लगाएं।
  • अब हरी मिर्च डालकर धीमी आंच पर थोड़ी देर भून लें जब तक मिर्च थोड़ी नरम न हो जाए।
  • फिर इसमें धनिया पाउडर, सौंफ पाउडर, हल्दी और नमक डालकर थोड़ी देर मिलाएं।
  • अब आंच को पूरी तरह धीमा करें इसके बाद इसमें फेंटा हुआ दही डालकर मिलाएं।
  • इस बात का ध्यान रहे कि दही डालते समय लगातार चलाते रहें जिससे दही फटे नहीं।
  • जब तक दही का पानी सूख न जाए इसे लगातार चलाते रहे और मसालों से तेल अलग होने दें।
  • अब आपकी दही वाली मिर्ची बनकर तैयार है इसे आप रोटी या पराठे के साथ खा सकते हैं।

Also Read: बच्चों के लिए मिनटों में बनाएं Tasty Cheese Butter Paratha, यहां देखें आसान Recipe

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।