Suji Tutti Frutti Cake Recipe: बिना मैदा और Oven के कढ़ाई में बनाएं Soft Suji Tutti-Frutti Cake, यहां देखें इसकी Easy Recipe

Suji Tutti Frutti Cake Recipe

सूजी टूटी-फ्रूटी केक एक बेहद टेस्टी और इजी रेसिपी है। जब भी बच्चों का कुछ मीठा खाने का मन हो, तो आप इस केक को कुछ ही मिनटों में आसानी से घर पर बना सकते हैं। कई लोग तो ऐसे भी होते हैं, जो इसे चाय के साथ या बच्चों के टिफिन के लिए भी बनाते हैं। इसकी सबसे अच्छी बात ये है कि इस केक को बनाने के लिए आपको मैदा या ओवन की जरूरत नहीं होती है, इसे आप घर की कढ़ाई में ही आसानी से बना सकते हैं, तो चलिए जानते हैं, इसे बनाने की सबसे आसान विधि क्या है।

Suji Tutti Frutti Cake Recipe: सूजी टूटी-फ्रूटी केक बनाने की रेसिपी

Suji Tutti Frutti Cake Recipe
Suji Tutti Frutti Cake Recipe (Source: social media)

सामग्री

  • सूजी (बारीक) – 1.5 कप
  • दही (ताजा) – आधा कप
  • दूध – आधा कप
  • चीनी (पिसी हुई) – 3/4 कप
  • तेल या पिघला हुआ मक्खन – आधा कप
  • टूटी-फ्रूटी – आधा कप
  • वैनिला एसेंस – 1 छोटा चम्मच
  • बेकिंग पाउडर – 1 छोटा चम्मच
  • बेकिंग सोडा – आधा छोटा चम्मच

Suji Tutti Frutti Cake Kaise Banaye: सूजी टूटी-फ्रूटी केक बनाने की विधि

Suji Tutti Frutti Cake Kaise Banaye
Suji Tutti Frutti Cake Kaise Banaye (Source: social media)
  • सूजी टूटी-फ्रूटी बनाने के लिए एक बड़े से कटोरे में दही, पिसी हुई चीनी और तेल को डालकर मिक्स करें।
  • इसके बाद समें सूजी और दूध डालकर इन सभी चीज़ों का एक गाढ़ा बैटर तैयार कर लें।
  • इसके बाद इस बैटर को थोड़ी देर के लिए ढककर रख दें, ताकि सूजी अच्छी तरह फूल जाए।
  • सूजी फूल जानें तक एक कढ़ाई में नमक फैलाकर उसके ऊपर एक स्टैंड रख दें।
  • कढ़ाई को धीमी आंच पर 10 मिनट के लिए गर्म होने दें।
  • अब केक टिन में थोड़ा सा तेल लगाकर उस पर बटर पेपर लगा दें।
  • इसके बाद एक कटोरी में टूटी-फ्रूटी लेकर उसमें थोड़ा सूजी डालकर मिक्स करें।
  • फिर इसमें बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा, वैनिला एसेंस और टूटी-फ्रूटी डालकर हल्के हाथों से मिलाएं।
  • इसके बाद बैटर को तुरंत केक टिन में डालें और ऊपर से टूटी-फ्रूटी डाल दें।
  • अब टिन को आराम से कढ़ाई के अंदर स्टैंड पर रखें।
  • इसके बाद कढ़ाई को ढककर धीमी आंच पर 35 से 40 मिनट तक पकने दें।
  • 40 मिनट बाद केक के बीच में एक चाकू डालकर चेक करें।
  • अगर वह साफ बाहर आता है, तो समझ लीजिए आपका केक बनकर तैयार है।
  • अब केक को बाहर निकालकर ठंडा होने दें और चाकू से उसके पीस काटकर सर्व करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।