कोहली और हिटमैन के बीच अनबन से मेन इन ब्लू को होगा नुकसान, अनुराग बोले- खेल से बड़ा कोई नहीं

Summary :

साउथ अफ्रीका दौरे से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और रोहित शर्मा के बीच वनडे टीम की कप्तानी को लेकर जारी विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है।

साउथ अफ्रीका दौरे से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और रोहित शर्मा के बीच वनडे टीम की कप्तानी को लेकर जारी विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। इस पुरे मामले में अब केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर की भी एंट्री हो गयी है। दरअसल, मोहम्मद अजहरुद्दीन द्वारा विराट कोहली और रोहित शर्मा के बीच कथित दरार के बारे में ट्वीट करने के एक दिन बाद, केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने बुधवार को कहा कि खेल से बड़ा कोई खिलाड़ी नहीं है। 
मोहम्मद अजहरुद्दीन ने किया यह ट्वीट 
पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने ट्वीट करते हुए लिखा था कि “विराट कोहली ने सूचित किया है कि वह एकदिवसीय श्रृंखला के लिए उपलब्ध नहीं है और रोहित शर्मा आगामी टेस्ट के लिए उपलब्ध नहीं है। ब्रेक लेने में कोई बुराई नहीं है लेकिन समय बेहतर होना चाहिए। यह सिर्फ दरार के बारे में अटकलों की पुष्टि करता है। ना तो होगा क्रिकेट के दूसरे रूप को छोड़ देना।”
रोहित और कोहली के बीच जारी अनबन पर बोले अनुराग 
वहीं अजहरुद्दीन के ट्वीट के बाद भारतीय जनता पार्टी के नेता और केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कोहली और शर्मा के बीच कथित अनबन के बारे में पूछे जाने पर कहा कि “खेल सर्वोच्च है और कोई भी खेल से बड़ा नहीं है। मैं आपको जानकारी नहीं दे सकता कि किस खेल में किस खिलाड़ी के बीच क्या चल रहा है। यह संबंधित संघों का काम है। बेहतर होगा कि वे जानकारी दें।” 

कीर्ति आजाद बोले इस अनबन से मेन इन ब्लू को होगा नुकसान
भारत के पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आजाद ने मंगलवार को कहा कि अगर रोहित और कोहली एक साथ नहीं खेल रहे हैं, तो मेन इन ब्लू को नुकसान होगा और भारतीय क्रिकेट टीम को नुकसान होगा। बता दें कि हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण रोहित दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज से बाहर हो जाएंगे। पिछले हफ्ते, रोहित को ODI और T20 प्रारूपों की बागडोर सौंपी गई थी।

देशभर में ओमीक्रॉन के 61 मामलों की हुई पुष्टि, वीके पॉल बोले- वैक्सीन का असर हो सकता है कम

Desk Team