सेमीफाइनल की रेस में अफगानिस्तान अभी भी बरकरार

Summary :

अफगानिस्तान और नीदरलैंड के बीच आज मुकाबला खेला गया, जिसमें अफगानिस्तान ने 7 विकेट से एक आसान जीत दर्ज कर ली है। वहीं अफगानिस्तान अंक तालिका में अब पांचवी स्थान पर है और यह उनकी चौथी जीत है। वहीं नीदरलैंड की यह पांचवी हार है। अफगानिस्तान को यह जीत आगे काफी मदद करने वाली है। टीम को अब अगले दो मुकाबले बड़ी टीमों से खेलना है। पहला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तो वहीं दूसरा मुकाबला साउथ अफ्रीका के खिलाफ होगा। दोनों ही मुकाबले को जीतना अफगानिस्तान के लिए आसान नहीं रहने वाला है। वहीं आज के मुकाबले में मोहम्मद नवी…

अफगानिस्तान और नीदरलैंड के बीच आज मुकाबला खेला गया, जिसमें अफगानिस्तान ने 7 विकेट से एक आसान जीत दर्ज कर ली है। वहीं अफगानिस्तान अंक तालिका में अब पांचवी स्थान पर है और यह उनकी चौथी जीत है। वहीं नीदरलैंड की यह पांचवी हार है।

अफगानिस्तान को यह जीत आगे काफी मदद करने वाली है। टीम को अब अगले दो मुकाबले बड़ी टीमों से खेलना है। पहला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तो वहीं दूसरा मुकाबला साउथ अफ्रीका के खिलाफ होगा। दोनों ही मुकाबले को जीतना अफगानिस्तान के लिए आसान नहीं रहने वाला है।

Rahmat Shah

वहीं आज के मुकाबले में मोहम्मद नवी को प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए क्योंकि उन्होंने 3 विकेट हासिल किए। वहीं नीदरलैंड पहले बल्लेबाजी करते हुए अपने सभी विकेट खोकर 179 रन बनाए और अफगानिस्तान के सामने 180 का लक्ष्य रखा। इस लक्ष्य को अफगानिस्तान के बल्लेबाजों ने बड़ी आसानी से हासिल कर लिया।

आज भी हालांकि विकेट बड़ी जल्दी गिर गए, मगर फिर कप्तान शाहिदी की नाबाद 56 रन की पारी और रहमत शाह की 52 रन की पारी ने टीम को विश्व कप 2023 की चौथी जीत दिलाई और सेमीफाइनल की रेस में जिंदा रखा है। तो अब देखने वाली बात होगी कि आगे अफगानिस्तान कैसा खेलता है।

Desk Team