करारी हार के बाद IPL की इस टीम ने बदला Captain, इन खिलाड़ियों की भी हुई टीम में वापसी

Summary :

ऐसे में सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान एडेन मार्करम और उनके साथी खिलाड़ी मार्को यानसेन और विस्फोटक बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन भी हैदराबाद टीम के साथ जुड़ने वाले है। आपको बता दें कि यह तीनो खिलाड़ी साउथ अफ्रीका और नीदरलैंड के बीच वनडे सीरीज का हिस्सा थे, इसलिए शुरुआती मैच में नहीं खेल पाए थे।

अभी तक आईपीएल 2023 की शुरुआत काफी धमाकेदार रही है, गुजरात,पंजाब, राजस्थान और बैंगलोर ने जहाँ जीत के साथ शुरुआत की तो वही चेन्नई, मुंबई, केकेआर और हैदराबाद को हार का मुँह देखना पड़ा। शुरुआती कुछ मैच में कई टीमों में विदेशी खिलाड़ी अपनी टीम के साथ नहीं जुड़ पाए थे लेकिन अब इस हफ्ते धीरे-धीरे वो खिलाड़ी अपनी नेशनल ड्यूटी के बाद आईपीएल में वापस लौट रहे है।  
ऐसे में सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान एडेन मार्करम और उनके साथी खिलाड़ी मार्को यानसेन और विस्फोटक  बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन भी हैदराबाद टीम के साथ जुड़ने वाले है। आपको बता दें कि यह तीनो खिलाड़ी साउथ अफ्रीका और नीदरलैंड के बीच वनडे सीरीज का हिस्सा थे, इसलिए शुरुआती मैच में नहीं खेल पाए थे। लेकिन अब सीरीज समाप्त हो चुकी है और साउथ अफ्रीका के सभी खिलाड़ी जो आईपीएल का हिस्सा है वो अपनी अपनी टीमों के साथ जुड़ रहे है।

पहले मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मार्करम की गैरमौजूदगी में हैदराबाद की कप्तानी भारतीय टीम के अनुभवी गेंदबाज़ भुवनेश्वर कुमार ने की थी। इस मैच में हैदराबाद को बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा था, रॉयल्स के बल्लेबाज़ों ने पहले बैटिंग करते हुए 203 रन बनाए थे, जिसके जवाब में SRH केवल 131 रन ही बना पाई थी। ऐसे में SRH की टीम ने पहले मैच में मार्करम को एक कप्तान और बल्लेबाज़ दोनों के रूप में काफी मिस किया था।
 मार्करम इस समय काफी शानदार फॉर्म में है और उन्होंने नीदरलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में 175 रन की शानदार पारी खेली थी। ऐसे में उनका टीम के साथ जुड़ना बैटिंग आर्डर को और मजबूत बनाएगा। वहीँ गेंदबाज़ी में मार्को यानसेन के आने से और धार देखने को मिल सकती है। जबकि मिडिल आर्डर में हेनरिक क्लासेन एक्स फैक्टर साबित हो सकते है। 

इनके अलावा डेविड मिलर भी गुजरता की टीम के साथ जुड़ने वाले है, वहीँ कागिसो रबाडा पंजाब किंग्स, क्विंटन डी कॉक लखनऊ सुपर जाइंट्स, लुंगी एनगिडी और एनरिक नार्जे दिल्ली कैपिटल्स जबकि सिसंडा मगाला चेन्नई सुपर किंग्स के साथ जुड़ने वाले है। अब देखना होगा इन खिलाड़ियों के आने से इन टीमों के प्रदर्शन में कितना फर्क पड़ता है। 
 

Desk Team