नई दिल्ली : भारत के दो शीर्ष पहलवानों ने अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में शानदार लय जारी रखी है जिनमें बजरंग पूनिया ने तबिलिसी ग्रां प्री में अपने खिताब का बचाव किया तो वहीं विनेश फोगाट मेडवेड कुश्ती टूर्नामेंट में चौथी बार फाइनल में पहुंची। जार्जिया में खेले गये तबिलिसी ग्रां प्री में पिछले साल स्वर्ण जीतने वाले बजरंग ने पुरूषों के फ्री-स्टाइल कुश्ती के फाइनल में ईरान के पेइमन बिब्यानी को 2-0 से पटखनी दी।
एशियाई चैम्पियन बजरंग के लिए यह सत्र का चौथा स्वर्ण था। वह तबिलिसी और एशियाई चैम्पियन के अलावा दान कोलोव और अली अलीएव टूर्नामेंट में पोडियम पर रहे। बेलारूस के मिन्स्क में मेडवेड कुश्ती टूर्नामेंट में विनेश ने महिलाओं के 53 किग्रा भार वार्ग में स्थानीय पहलवान याफ्रेमेनका को एकतरफा मुकाबले में 11-0 की करारी शिकस्त दी।
विनेश ने शुरूआत में विरोधी पहलवान के बायें-पैर पर हमला किया लेकिन वह इसका फायदा नहीं उठा सकी। बेलारूस की खिलाड़ी की लचर खेला का हालांकि विनेश को फायदा मिला। दूसरे पीरियड में विनेश ने ज्यादा आक्रामक रूख अपनाया।


Download Android App
Download iOS App



