आकिब नबी को इंग्लैंड क्यों भेजना चाहती है BCCI? बड़ा कारण आया सामने

Summary :

BCCI to send Auqib Nabi England: जम्मू कश्मीर के होनहार तेज गेंदबाज आकिब नबी डार फिर एक बार चर्चाओं में हैं. BCCI 29 साल के तेज गेंदबाज को इंग्लैंड भेजने की तैयारी में है. श्रीलंका दौरे पर भले ही इस खिलाड़ी को एक भी मौका न मिला हो. लेकिन अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड आकिब को बड़ी सीरीज में टीम इंडिया के अहम गेंदबाज के तौर पर इस्तेमाल करने वाला है. BCCI to send Auqib Nabi England आकिब नबी दार भले ही श्रीलंका दौरे पर बेंच पर बैठे हुए नजर आए. लेकिन अब बीसीसीआई उनके लिए कुछ बड़ा प्लान कर…

BCCI to send Auqib Nabi England: जम्मू कश्मीर के होनहार तेज गेंदबाज आकिब नबी डार फिर एक बार चर्चाओं में हैं. BCCI 29 साल के तेज गेंदबाज को इंग्लैंड भेजने की तैयारी में है. श्रीलंका दौरे पर भले ही इस खिलाड़ी को एक भी मौका न मिला हो. लेकिन अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड आकिब को बड़ी सीरीज में टीम इंडिया के अहम गेंदबाज के तौर पर इस्तेमाल करने वाला है.

BCCI to send Auqib Nabi England

BCCI to send Auqib Nabi England
BCCI to send Auqib Nabi England

आकिब नबी दार भले ही श्रीलंका दौरे पर बेंच पर बैठे हुए नजर आए. लेकिन अब बीसीसीआई उनके लिए कुछ बड़ा प्लान कर रही है. भारतीय डोमेस्टिक क्रिकेट में अपना लोहा मनवाने के बाद इंग्लैंड के डोमेस्टिक टूर्नामेंट काउंटी चैंपिनशिप में जलवा बिखेर सकते हैं. बीसीसीआई इंग्लैंड की काउंटी टीम सरे के साथ बातचीत कर रही है. ताकि आकिब नबी दार आगामी काउंटी चैंपियनशिप में उनकी टीम से खेल सके. इससे विदेशी परिस्थितियों में गेंदबाजी का उन्हें अभ्यास हो जाएगा. बाउंस, स्विंग और सीम मूवमेंट में ये खिलाड़ी और परिपक्व हो जाएंगे.

न्यूजीलैंड सीरीज की तैयारी

Auqib Nabi
Auqib Nabi

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज समाप्त होने के बाद अब टीम इंडिया का अगला टास्क न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज रहने वाला है. अक्टूबर में इंडियन टीम न्यूजीलैंड दौरे पर जाने वाली है. जहां वो पांच टी20, पांच वनडे व दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला खेलने जाएगी. पहला टेस्ट 18 नवंबर वेलिंगटन से व दूसरा टेस्ट 26 नवंबर से खेला जाएगा. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में पहुंचने के लिहाज से ये सीरीज भारतीय क्रिकेट टीम के लिए काफी अहम रहने वाली है. यही वजह है आकिब नबी दार को इस सीरीज के लिए तैयार किया जाएगा.

डोमेस्टिक क्रिकेट में शानदार आंकड़े

Auqib Nabi Stats
Auqib Nabi Stats

आकिब नबी दार के डोमेस्टिक क्रिकेट में आंकड़े बेहद शानदार है. 43 मुकाबले खेलकर जम्मू के पेसर ने 162 विकेट हासिल किए हैं. उनका औसत 18.63 का है जोकि बेहद शानदार है. राइट आर्म पेसर के नाम 16 बार पांच विकेट है. साथ ही एक मैच की दोनों पारियों को मिलाकर 10 विकेट लेने का कारनामा इस खिलाड़ी ने 4 बार किए हैं.

 

Read More: अनाया बांगर के महिला क्रिकेट में खेलने पर हुआ बवाल, साउथ अफ्रीकी दिग्गज ने कहा- ‘मत करो Allow’

Raj Kiran