MS Dhoni को Sehwag नहीं मानते कैप्टन कूल, इस खिलाड़ी को दिया “Mahi” का उपनाम

Summary :

भारत के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने महेंद्र सिंह धोनी को मिली ‘Mr. cool’ की उपाधि अब किसी और खिलाडी को दे दी हैं। हालांकि यह क्रिकेट फैंस के लिए सोचने वाली बात है कि ऐसा कैसे हो सकता है कि माही से ज्यादा कुल कौन हो सकता है, जो खेल के किसी भी परिस्थिति में धैर्य के साथ अपना दिमाग चलाने के लिए जाने जाते हैं।

भारत के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने महेंद्र सिंह धोनी को मिली ‘Mr. cool’ की उपाधि अब किसी और खिलाडी को दे दी हैं। हालांकि यह क्रिकेट फैंस के लिए सोचने वाली बात है कि ऐसा कैसे हो सकता है कि माही से ज्यादा कुल कौन हो सकता है, जो खेल के किसी भी परिस्थिति में धैर्य के साथ अपना दिमाग चलाने के लिए जाने जाते हैं। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए सहवाग ने इस बात को कहा हैं। तो आइए जानते है कि आखिर सहवाग ने किस खिलाड़ी को मिस्टर कूल की उपाधि दी हैं। 
दरअसल भारत के पूर्व समाली बल्लेबाज सहवाग ने किसी और को नहीं बल्कि ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट कप्तान पैट कमिंस को मिस्टर कूल की उपाधि दी है, जिन्होंने हाल ही में एशेज ट्रॉफी के पहले मुकाबले में अपने दम पर टीम को जीत दिला दी। इस मुकाबले में  कमिंस ने न सिर्फ अच्छी गेंदबाजी की बल्कि बल्ले से भी एक महत्वपूर्ण पारी खेली। विरेद्र सहवाग ने न सिर्फ कमिंस की तारीफ की बल्कि उन्होंने उस्मान ख्वाजा और नॉथन लियोन के पारी को भी सराहा। 
वीरेंद्र सहवाग ने ट्वीट के जरिए कहा कि क्या वजह का मैच हुआ। रिसेंट टाइम में ऐसा मुकाबला मैंने कभी नहीं देखा था। टेस्ट क्रिकेट बेस्ट क्रिकेटर हैं। इंग्लैंड से सबसे पहले एक साहसी निर्णय लिया पारी को पहले ही दिन घोषित करने का, मौसम को ध्यान में रखते हुए। ख्वाजा ने दोनों इनिंग में जबरदस्त बल्लेबाजी की और पैट कमिंस टेस्ट क्रिकेट के नए मिस्टर कूल बन गए हैं। अंडर प्रेशर में एक लाजवाब इनिंग और नॉथन लियोन के साथ की पार्टनरशिप को लंबे समय तक याद रखा जाएगा।
वीरेंद्र सहवाग ने धोनी का नाम लिए बिना ही पैट कमिंस को नया मिस्टर कुल बताया है टेस्ट क्रिकेट का। वहीं मुकाबले की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया ने हारे हुए मुकाबले को अंत में जीत लिया, जहां 9वें विकेट के लिए कमिंस और लायन ने 55 रन की अटूट साझेदारी की, जिसमें कमिंस ने 44 और लीयोन ने 19 रन की नाबाद पारी खेली थी।  

Desk Team