बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने ICC से मांग की थी कि उसके मैच भारत की जगह श्रीलंका में कराए जाएं। उनका कहना था कि मौजूदा हालात में भारत में खेलना सुरक्षित नहीं हो सकता। लेकिन ICC ने इस मांग को मानने से इनकार कर दिया और साफ कहा कि टूर्नामेंट तय कार्यक्रम के अनुसार ही होगा और बांग्लादेश के मैच भारत में ही खेले जाएंगे।

इस पूरे मामले पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर अतुल वासन का बयान सामने आया है। ANI से बात करते हुए अतुल वासन ने कहा कि भारत में सुरक्षा को लेकर डरने की कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि भारत में बड़े-बड़े अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट होते रहे हैं और यहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहते हैं।
वासन ने कहा कि T20 वर्ल्ड कप की तैयारी काफी समय पहले शुरू हो चुकी है। ऐसे में टूर्नामेंट के इतने करीब आकर मैचों को किसी और देश में शिफ्ट करना ICC के लिए बहुत मुश्किल होगा। उन्होंने इसे एक लॉजिस्टिकल नाइटमेयर बताया।
उनका कहना था कि ICC किसी एक टीम या बोर्ड की इच्छा के हिसाब से फैसले नहीं कर सकता। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नियमों और तय योजनाओं के हिसाब से चलता है। वासन के मुताबिक ICC ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को साफ बता दिया होगा कि या तो तय शेड्यूल के अनुसार खेलिए, या फिर टूर्नामेंट से बाहर रहिए।
क्रिकेट को रिश्ते सुधारने का मौका बताना चाहिए

अतुल वासन ने यह भी कहा कि बांग्लादेश को इस टूर्नामेंट को विवाद का कारण बनाने के बजाय रिश्ते सुधारने के मौके के रूप में देखना चाहिए। उन्होंने कहा कि क्रिकेट हमेशा से लोगों और देशों को जोड़ने का काम करता रहा है।
वासन ने एक खास बात का जिक्र करते हुए कहा कि बांग्लादेश के कप्तान लिटन दास हिंदू हैं और यह बात दोनों देशों के बीच आपसी समझ और भाईचारे का प्रतीक बन सकती है। उनके मुताबिक बांग्लादेश को इस टूर्नामेंट को एक ऑलिव ब्रांच, यानी शांति और दोस्ती का संदेश देने के तौर पर इस्तेमाल करना चाहिए।
Atul Wassan statement

इस बीच बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल ने कहा है कि BCB अब भी अपने फैसले पर कायम है और वह भारत में खेलने को लेकर चिंतित है, भले ही ICC ने उनकी मांग को खारिज कर दिया हो।
Also read: बांग्लादेश ने बॉयकॉट किया T20 World Cup, यूनुस सरकार ने टीम भेजने से किया इनकार


Download Android App
Download iOS App




