Harry Brook showed glimpses of Virat Kohli: हैरी ब्रूक इस समय काफी चर्चाएं हो रही हैं. उन्होंने आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 राउंड में पाकिस्तान के खिलाफ शानदार शतक जड़ दिया. जिसकी बदौलत उनकी टीम टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंच गई. ब्रूक की इस पारी में विराट कोहली की झलक दिखी थी. 27 वर्षीय खिलाड़ी के खेलने के अंदाज को देखकर फैंस को विराट कोहली की जरूर याद आई होगी.
Harry Brook showed glimpses of Virat Kohli: हैरी ब्रूक ने दिलाई विराट कोहली की याद

विराट कोहली को किंग बुलाया जाता है. अपने पूरे करियर में ये भारतीय खिलाड़ी बादशाह की तरह ही खेले. राइट हैंड बैटर ने टीम इंडिया को कई सारे मुकाबले जिताए. कोहली चेज में और ज्यादा खतरनाक दिखते हैं. जो उनकी सबसे बड़ी ताकत है. पारी को कैसे संभालना है, किस गेंदबाज को सम्मान देना है व किसपर प्रहार करना है, ये विराट बखूबी जानते हैं.

अब उनकी छवि इंग्लैंड के व्हाइट बॉल कैप्टन हैरी ब्रूक में दिखती है. पाकिस्तान के खिलाफ टी20 विश्व कप 2026 से सुपर-8 के राउंड में ब्रूक ने कमाल की पारी खेली. उनके बल्ले से 51 गेंदों पर 100 रनों की पारी निकली. जिसमें 10 चौके व 4 छक्के शामिल थे. इस दौरान उन्होंने करीब 200 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए.

हालांकि शुरुआत में ब्रूक थोड़े से संभलकर खेले थे. इंग्लैंड ने अपने शुरुआती 3 विकेट केवल 35 के स्कोर पर गंवा दिए थे. जिनमें ओपनर फिल सॉल्ट, जॉश बटलर व जैकब बेथेल के विकेट शामिल थे. इन सबके बीच इंग्लिश कैप्टन ने एक छोर संभाले रखा. दाएं हाथ के बल्लेबाज ने लगातार दो गेंदों पर छक्का व चौका लगाकर अपनी सेंचुरी पूरी की.
वहीं इंग्लैंड को जब जीत के लिए 10 रन चाहिए थे, तब ये खिलाड़ी शाहीन अफरीदी की गेंद पर पवेलियन लौट गए. आउट होकर जब वो जाने लगे, तब अफरीदी को भी उनकी पारी की सराहना करनी पड़ी.





















